अंबिकापुर

Attempt to kidnap: होली क्रॉस स्कूल के गेट से छात्रा के अपहरण की कोशिश, मुंह दबाकर ले जा रहा था बदमाश

Attempt to kidnap: छात्रा द्वारा विरोध करने के बाद अन्य सीनियर छात्रों ने किया बचाव, छात्रों को देख बदमाश उसे छोडक़र हो गया फरार
2 min read
Attempt to kidnap: होली क्रॉस स्कूल के गेट से छात्रा के अपहरण की कोशिश, मुंह दबाकर ले जा रहा था बदमाश
Holy cross school Ambikapur

अंबिकापुर. शहर के होलीक्रॉस स्कूल में 6वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा का अपहरण (Attempt to kidnap) करने मंगलवार की दोपहर एक युवक पहुंचा था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जाने अपने स्कूल वैन में बैठ रही थी। इसी दौरान उसने छात्रा को पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर ले जाने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य सीनियर छात्रों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के सुभाषनगर निवासी 12 वर्षीय बालिका होली क्रॉस स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है। वह मंगलवार को स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति छात्रा को स्कूल से लेने (Attempt to kidnap) आया। उसने स्कूल के गेट पर छात्रा का नाम लिखकर पर्ची भेजा था।

उसने स्कूल प्रबंधन को बताया कि छात्रा का वह चाचा हूं, उसकी तबियत खराब है इसलिए वह उसे लेने आया है। स्कूल के शिक्षक द्वारा क्लास रूम में छात्रा (Attempt to kidnap) को इसकी जानकारी दी गई। इस पर छात्रा ने कहा कि उसका कोई चाचा नहीं है और वह भी बीमार भी नहीं है। फिर छात्रा स्कूल से जाने को तैयार नहीं हुई।

स्कूल के पास छिपकर करता रहा इंतजार

छात्रा जब स्कूल से जाने को तैयार नहीं हुई तो बदमाश युवक स्कूल के पास ही छिपकर छुट्टी होने का इंतजार करता रहा। जब स्कूल की छुट्टी हुई तो छात्रा बाहर निकलकर घर जाने के लिए वैन में बैठने लगी।

इस दौरान अचानक युवक ने छात्रा को अपनी ओर खींचते हुए उसका मुंह बंद (Attempt to kidnap) कर दिया। छात्रा उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। छात्रा का विरोध को देखकर आस-पास के सीनियर छात्रों ने बीच-बचाव किया। सीनियर छात्रों के पहुंचने के बाद बदमाश छात्रा को छोडक़र फरार हो गया।

Attempt to kidnap: सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मामले (Attempt to kidnap) में गांधीनगर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक सीसीटीवी फुटेज में ऐसी घटना सामने नहीं आई है।

Updated on:
28 Jan 2025 07:56 pm
Published on:
28 Jan 2025 07:56 pm
Also Read
View All
Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी

Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर ने अंबिकापुर में बनाया आलिशान मकान, बसें-एंबुलेंस खरीदी, करोड़ों का खड़ा कर रखा था साम्राज्य