अंबिकापुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 2 दिन तक नहीं चलेगी ये ट्रेन, इस ट्रेन के यात्रियों को भी होगी परेशानी

रेलवे द्वारा 7 एवं 8 जुलाई को घोषित किया गया है मेगा ब्लॉक, 9 जुलाई से यथावत शुरु हो जाएगा आवागमन
2 min read
Train
Memu train

अंबिकापुर. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे प्रबंधन द्वारा 7 व 8 जुलाई को अंबिकापुर-अनूपपुर रेलवे मार्ग पर मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है। इससे इस मार्ग पर चलने वाली मेमू ट्रेन 2 दिन तक बंद रहेगी।

मेमू ट्रेन के नहीं चलने से दोपहर में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा बैकुंठपुर रोड व कटोरा स्टेशन के बीच पडऩे वाले पुल के मरम्मत का कार्य किया जाना है, इस कारण यह ट्रेन नहीं चलेगी।


रेलवे द्वारा 7 व 8 जुलाई को मेमू ट्रेन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अनूपपुर-अंबिकापुर रेलवे ट्रैक में 975 मीटर पर पडऩे वाले पुल पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। ब्रिज नंबर 154 बैकुंठपुर रोड व कटोरा स्टेशन के बीच पड़ता है।

मरम्मत कार्य किए जाने के कारण अनूपपुर से अंबिकापुर तक आने वाली मेमू ट्रेन 2 दिन तक बंद रहेगी। मेमू ट्रेन के बंद रहने से अंबिकापुर से अनूपपुर तथा अनूपपुर से अंबिकापुर तक दोपहर में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 9 जुलाई से मेमू सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेंगीं।


बिजुरी तक ही चलेगी अंबिकापुर-अनूपपुर ट्रेन
पुल पर होने वाले मेंटेनेंस कार्य के कारण अन्य ट्रेन भी प्रभावित होगी। प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे अंबिकापुर से जाने वाली अंबिकापुर-अनूपपुर ट्रेन बिजुरी तक ही चलेगी। यह ट्रेन भी ढाई घंटे लेट रहेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Published on:
06 Jul 2018 07:13 pm
Also Read
View All
Surguja News: 100 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30 किमी निकलीं पैदल, रास्ते में रोकते रहे सहायक आयुक्त, लेकिन नहीं रुकीं, See Video

MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित