अंबिकापुर

आयुष्मान भारत योजना होगा गरीबों का सबसे बड़ा मददगार, सांसद ने मैनपाट में किया शुभारंभ

आयुष्मान भारत योजना जागरूकता रथ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- इलाज के लिए मकान नहीं रखनी पड़ेगी गिरवी
3 min read
Inaugration
Green flag to Ayushman Bharat

अंबिकापुर. राष्ट्रव्यापी ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने सोमवार को मैनपाट जनपद के ग्राम कमलेश्वरपुर में किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रथ को आयुष्मान भारत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों का सबसे बड़ा मददगार होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए बीमारी में इलाज की चिंता करते हुए उनकी सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की है, जो गरीबों के लिए सबसे बड़ा मददगार होगा।

उन्होंने कहा कि गरीब भाई-बहनों को जब अचानक पता चलता है कि उसे बड़ी बीमारी है और उसके इलाज के लिए अधिक रुपयों की आवश्यकता है, तो उसे मकान, जमीन गिरवी रखने की नौबत आ जाती है।

ऐसे में परिवार पर आर्थिक महासंकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण वह इलाज नहीं करा पाता। इसके अभाव में उसकी मृत्यु हो जाती है लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरे देश के गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा स्मार्ट कार्ड के जरिए मिलेगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए पंजीयन अवश्य कराएं। कलेक्टर किरण कौशल ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों का फार्म भरायें, ताकि गरीब परिवार गंभीर बीमारी का इलाज करा सकें।

इस दौरान संजय भारती, धनेश्वरी, रामनारायण सहित 35 विद्यार्थियोंं को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ नम्रता गांधी, मैनपाट जनपद की अध्यक्ष पति बाई एक्का, उपाध्यक्ष अटल बिहारी यादव, जिला पंचायत सदस्य देवनाथ उंजन, सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


पीएम व सीएम गरीबों के हितैषी
जिला पंचायत की अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह ने आयुष्मान भारत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गरीबों के हितैषी बनकर निरंतर उनके बेहतरी के लिए नई-नई योजनाएं चला रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को अब गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रूपए सरकार बीमा कंपनियों के माध्यम से देगी। उन्होंने कहा कि आवास, स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। शासन की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राही लाभ उठाऐं।


पीएम गरीबों की बेहतरी के लिए संकल्पित
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष प्रभात खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की है जिससे गरीबों को बड़े अस्पतालों से मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना की शुुरूआत कर प्रधानमंत्री ने सिद्ध कर दिया है कि वे गरीबों की बेहतरी के लिए संकल्पित है।


विश्व में कहीं नहीं यह योजना
अनिल सिंह मेजर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एक ऐसी योजना गरीब के लिए लाई गई है जो विश्व में कहीं नही है। इस योजना से पूरे देश के गरीब गंभीर बीमारी का इलाज बड़े अस्पतालों में कर सकेंगे। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के संचालक अखिलेश सोनी ने आयुष्मान भारत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

गरीबों को चिकित्सा सुविधा देने का यह सबसे बड़ी योजना है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री निरंतर विकास एवं गरीबों की बेहतरी के लिए योजना ला रहे हैं।

Published on:
30 Apr 2018 07:22 pm
Also Read
View All
Surguja Collectorate: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तर्ज पर बना है अंबिकापुर का कलेक्टोरेट भवन, जानिए 90 साल पुराना इतिहास

आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज