अंबिकापुर

Big Land Fraud: मैनपाट की 3.46 एकड़ सरकारी भूमि की हेराफेरी, फरार भू-माफिया आजाद इराकी ससुराल से गिरफ्तार

Land Fraud in Mainpat: भाजपा नेता की शिकायत पर कलेक्टर ने मामले की कराई थी जांच, आजाद इराकी समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 3:06 PM IST
Azad Iraqi arrested in Land Fraud Case
Big Land Fraud, आजाद इराकी की फाइल फोटो (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मैनपाट की 3.46 एकड़ शासकीय भूमि को पहले निजी व्यक्ति के नाम दर्ज कराकर उसकी बिक्री कर दी गई थी। इस मामले में भू-माफिया आजाद इराकी (Azad Iraqi Arrested) का नाम सामने आया था। भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर सरगुजा कलेक्टर ने तहसीलदार से मामले की जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने आजाद इराकी समेत 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने निर्देश दिए थे। अपराध दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मामले में साइबर सेल की पुलिस ने मुख्य आरोपी आजाद इराकी को बलरामपुर जिले के कुसमी स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उसने करोड़ों की जमीन को निजी व्यक्ति नाम पर दर्ज करवाया था। इसके बाद अन्य व्यक्तियों के नाम उसकी रजिस्ट्री कर दी गई थी।

सरगुजा जिले के मैनपाट के केसरा स्थित 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि (Government Land) को लेकर भाजपा नेता आलोक दुबे द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई थी। इसमें लिखा गया था कि उक्त भूमि रिनंबरिंग खसरा नंबर 1378 रकबा 3.46 हेक्टेयर को राजस्व अभिलेख में कुटरचना कर अवैध रूप से निजी व्यक्ति के नाम दर्ज करा लिया गया है। वहीं भूमि को अन्य व्यक्तियों के नाम रजिस्ट्री भी कर दी गई है।

कलेक्टर ने मैनपाट तहसीलदार को मामले के जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद तहसीलदार के प्रतिवेदन में यह बात सामने आई कि 1954-55 के अधिकार अभिलेख का अंतिम खसरा नंबर 650 है। अत: अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि नहीं हो सकती। खसरा नंबर 1378 रिनंबरिंग खसरा नंबर है, जो पहली बार 1995-96 में राजस्व दस्तावेजों में आया है।

Land Registry: इन 5 लोगों के नाम कराई गई थी रजिस्ट्री

जांच प्रतिवेदन के अनुसार 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि बाद में कूट रचना कर विजय सिंह पिता चन्द्रचरण सिंह के नाम पर की गई। इस भूमि को विजय सिंह के मुख्तार आम दिलीप चिकवा पिता रामप्रसाद चिरवा तथा तुलेश्वर गुप्ता पिता गणेश गुप्ता के द्वारा आजाद इराकी पिता रियाजुददीन इराकी तथा अनुपम कुमार सिंह पिता रामा शंकर सिंह को रजिस्ट्री की गई। इसके बाद कलेक्टर ने इन पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR in Land Fraud) कराने तहसीलदार को निर्देशित किया था। तहसीलदार ने आजाद इराकी समेत 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार थे।

छोटे झाड़ जंगल मद में दर्ज है जमीन

उक्त जमीन के संबंध में यह बात सामने आई कि बंदोबस्त वर्ष 1995-96 में भी खसरा नंबर 1378 शासकीय भूमि के रूप में छोटे झाड़ जंगल मद में ही दर्ज है। इससे भी यह स्पष्ट है कि 1954-55 के अधिकार अभिलेख (Revenue Record) में निजी भूमि के रूप में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि कूट रचना कर की गई है।

Updated on:
10 Nov 2026, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All