अंबिकापुर

प्रधान आरक्षक व आरक्षक की बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, 3 गंभीर रूप से जख्मी

राजपुर-शंकरगढ़ मार्ग पर ग्राम भदार के पास हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
2 min read
Injured policeman
Road accident

राजपुर. राजपुर-शंकरगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम लगभग ६ बजे ग्राम भदार के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित ३ लोग घायल हो गए। राहगीरों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने ही वाहन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज जारी है।


जशपुर जिले के ग्राम आस्ता निवासी 23 वर्षीय पुनित एक्का पिता विजयभूषण एक्का व 23 वर्षीय विवेक किंडो पिता बसंत किंडो रविवार को बाइक से किसी काम से अंबिकापुर आए थे। विवेक सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। दोनों शाम को वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर से लगे ग्राम भदार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार जशपुर जिले के ग्राम लफुवाकोना निवासी ४० वर्षीय रामसुंदर बुनकर पिता बलीराम बुनकर से उनकी भिड़ंत हो गई। रामसुंदर बुनकर भी दुर्ग जिले के बघेरा में स्पेशल टास्क फोर्स में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर अलग-अलग दिशा में जा गिरे। हादसे में तीनों के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना राजपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अपने ही वाहन से अस्पताल लेकर आई। यहां बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद सभी घायलों को संजीवनी की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है। इधर हादसे की सूचना पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

Published on:
03 Dec 2017 10:05 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ