अंबिकापुर

Bears attack: आधी रात 3 भालुओं ने युवक पर किया हमला, बेहोश हो गया तो मरा समझकर चले गए

Bears attack: शौच से लौटने के दौरान भालू ने अपने दो शावकों के साथ युवक पर कर दिया था हमला, गंभीर रूप से घायल युवक 45 मिनट तक रहा बेहोश
2 min read
Bear attack
Bears and injured man (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवडांड़ में बुधवार की रात एक युवक पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल (Bears attack) हो गया और करीब 45 मिनट तक घटनास्थल पर बेहोश पड़ा रहा। युवक को मरा समझकर भालू वहां से भाग गए। दरअसल युवक शौच के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान भालुओं से उसका सामना हो गया।

बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवडांड़ निवासी विरेंद्र यादव (22 वर्ष) पिता नंदकुमार यादव बुधवार रात करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गया था। शौच कर वापस लौटते समय झाडिय़ों में छिपे मादा भालू ने अपने 2 शावकों के साथ अचानक उस पर हमला (Bears attack) कर दिया।

Injured young man (Photo- Patrika)

भालुओं ने युवक के सिर, हाथ और पैरों को अपने पैने नाखूनों व दांतों गंभीर रूप से जख्मी (Bears attack) कर दिया। हमले के दौरान युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे मृत समझकर भालू वहां से चले गए। लगभग 45 मिनट बाद जब युवक को होश आया तो वह किसी तरह उठकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Bears attack: अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए बगीचा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत (Bears attack) का माहौल है।

Updated on:
29 Jan 2026 07:15 pm
Published on:
29 Jan 2026 07:15 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार