अंबिकापुर

ब्वायफ्रेंड की पिटाई कर युवती को जंगल में ले गए ये 5 दरिंदे, यहां रातभर किया गैंगरेप, सगे भाई भी शामिल

सहेली के घर से जा रही थी घर, सहेली ने जिस युवक को कुछ दूर छोडऩे कहा, उसने ही साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Gangrape accused arrested
Gangrape accused arrested

लखनपुर. अंबिकापुर की 18 वर्षीय एक युवती 31 जुलाई को उदयपुर के डांडग़ांव जाने के लिए स्कूटी से सहेली के साथ निकली थी। रास्ते में बारिश होने पर वह अपनी सहेली की सहेली के घर चली गई। रात होने पर उसने कहा कि वह वापस जाएगी। इसके लिए उसने अपने ब्वायफ्रेंड को गांव के पास मेन रोड पर बुला लिया।

इधर सहेली ने गांव के ही एक युवक को बाइक से कुछ दूर तक उसे छोडऩे कहा। युवक उसे बाइक में बैठाकर उसके ब्वायफ्रेंड के पास पहुंचा ही था कि पीछे से युवक के 4 साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती के ब्वायफ्रेंड की पिटाई की और वहां से भगा दिया। इसके बाद वे युवती को खींचकर जंगल में ले गए और यहां पांचों ने रातभर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

सुबह युवती ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को पांचों आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


लखनपुर थाना प्रभारी एसके केरकेट्टा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को 18 वर्षीय एक युवती अपनी सहेली के साथ उदयपुर के ग्राम डांडग़ांव जा रही थी। वह अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम अमगसी के पास पहुंची ही थी कि अचानक बारिश तेज हो गई। इसके बाद उसके सहेली ने कहा कि उसकी सहेली अमगसी में ही रहती है, वहां चलते हैं। फिर दोनों वहां चले गए।

शाम ढलने के बाद भी सहेली ने कहा कि दोनों रातभर यही रूक जाते हैं लेकिन युवती ने कहा कि वह वापस जाएगी। इसके बाद उसने अपने ब्वायफ्रेंड मुकेश दुबे को कॉल कर अमगसी के पास ही मेन रोड ग्राम नवापारा सड़क पर आने को कहा।

कॉल करने के बाद मुकेश दुबे वहां पहुंच गया। इधर सहेली ने गांव के ही युवक रामेश्वर कंवर को बाइक से युवती को उसके ब्वायफ्रेंड के पास छोडऩे कहा। इस पर रामेश्वर उसे बाइक पर बैठाकर निकल गया।


पीछे से पहुंचे 4 युवक, फिर की ब्वायफ्रेंड की पिटाई
युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर रामेश्वर नवापारा में ब्वायफ्रेंड मुकेश के पास ले गया। इसी दौरान पीछे से रामेश्वर के 4 साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाते हुए ब्वायफ्रेंड की पिटाई कर वहां से भगा दिया और युवती का मुंह दबाकर खींचते हुए ग्राम जजगा से लगे जंगल में ले गए। यहां रातभर उसे जंगल में रख बारी-बारी से पांचों ने दुष्कर्म किया।


सुबह सहेली के घर के पास छोड़ा
गैंगरेप के बाद आरोपियों ने 1 अगस्त की सुबह पीडि़ता को उसके सहेली के घर के सामने छोड़ दिया। इसके बाद युवती लखनपुर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरु की।

इसी बीच पुलिस ने 2 अगस्त की सुबह आरोपी रामेश्वर कंवर पिता नरेश कंवर 2२ वर्ष, दिलबोध निषाद पिता वृक्षा 22 वर्ष, दिव्यांश सिंह 20 वर्ष व लवकेश सिंह पिता संग्राम 2१ वर्ष तथा अजीत सिंह पिता रमेश सिंह 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दिव्यांश व लवकेश सगे भाई हैं।


सभी को भेजा गया जेल
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 506, 363, 366, 376क के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी एसके केरकेट्टा, आरक्षक आशीष चौहान, सूरजबली, राजकुमार व विजय सिंह शामिल थे।

Published on:
02 Aug 2018 07:31 pm
Also Read
View All