अंबिकापुर

शादी से खफा था ब्वायफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को घर से ले आया और दोनों बाथरूम में हो गए बंद, फिर…

घर से उठाने के बाद 2 दिन तक थे गायब, पुलिस को गर्लफ्रेंड के गले में मिला मंगलसूत्र, 3 साल से था दोनों के बीच प्रेम संबंध
2 min read
couple suicide in chhattisgarh
girl suicide

अंबिकापुर. एक युवक व युवती के बीच में 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों के घरवाले उनकी शादी करने को राजी नहीं थे। इसी बीच युवक की उसके घरवालों ने शादी कहीं और करा दी। इससे वह नाराज था। 4 दिन पूर्व युवक अपनी प्रेमिका को उसके घर से उठा लाया और अपने घर के बाथरूम में दोनों बंद हो गए।

इसके बाद दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में दोनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां युवती की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम मदनेश्वरपुर निवासी 22 वर्षीय दोमेश्वर का प्रतापपुर के ग्राम मदनपुर निवासी सुषमा बेक 20 वर्ष से 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनके घरवाले तैयार नहीं थे। इसी बीच युवक के घरवालों ने उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से किसी दूसरे जगह कर दी।

इससे युवक काफी नाराज चल रहा था। इसी बीच 11 अगस्त को युवक अपनी बाइक से युवती के घर पहुंचा और उसे 13 अगस्त को अपने घर लेकर पहुंचा। यहां दोनों ने खुद को बाथरूम में बंद कर फोरएट कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर के असर से दोनों जब चिल्लाने लगे तो युवक के घरवालों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया। पीएम पश्चात पुलिस ने 14 अगस्त को युवती का शव उसके परिजन को सौंप दिया।


गले में मिला मंगलसूत्र
अस्पताल में युवती की मौत के बाद रात करीब 10 बजे युवक के परिजनों ने उसके माता-पिता को सूचना दी। रात होने के कारण वे अस्पताल नहीं पहुंचे। सुबह जब वे पहुंचे तो बेटी की लाश देखी। युवती व युवक के परिजनों का कहना था कि 2 दिन तक दोनों कहां थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

जांच में पुलिस को युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि गायब रहने के दौरान दोनों ने कहीं शादी की होगी। इसके बाद घर आकर जहर सेवन कर लिया।

Updated on:
16 Aug 2018 07:47 pm
Published on:
16 Aug 2018 07:20 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन