अंबिकापुर

Bharat Mata idol: भारत माता की मूर्ति को डंपिंग यार्ड में रखने पर लोगों ने जताया आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

Bharat Mata idol: महापौर पर लगाया मूर्ति की उपेक्षा करने का आरोप, सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ, मूर्ति को चौक में जल्द स्थापित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

2 min read
People reached in Collectorate

अंबिकापुर।अंबिकापुर में भारत माता चौक की प्रतिमा (Bharat Mata idol) को डंपिंग यार्ड में रखे जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा के जिला मंत्री इन्दर भगत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारत माता की प्रतिमा को तत्काल डंपिंग यार्ड से हटाकर एक आदर्श और सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई है।

जिला मंत्री इन्दर भगत ने महापौर पर भारत माता (Bharat Mata idol) के के सम्मान और मूर्ति के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के व्यवहार से हमारी विरासत का अनादर होता है, यह असहनीय है। नगर में एकमात्र भारत माता चौक है, इसका संरक्षण होनी चाहिए।

ज्ञापन (Bharat Mata idol) सौंपने से पहले जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी कलेक्टर परिसर में स्थापित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की के मन में भारत माता के प्रति भक्ति जगाने की सद्बुद्धि देने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

Bharat Mata idol: प्रतिमा को जल्द मिले यथोचित सम्मान

कलेक्टर सरगुजा और नगर निगम आयुक्त को इस समस्या (Bharat Mata idol) पर तत्काल कार्यवाही करने की अपील करते हुए कहा कि इस विषय को शीघ्रता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित करें, ताकि भारत माता की प्रतिमा को यथोचित सम्मान मिले। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने यह स्पष्ट किया कि यदि इस मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।

काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर (Bharat Mata idol) पर करता राम गुप्ता, सुशांत घोष, अशोक सोनवानी, रामसेवक साहू, अशोक अग्रवाल, सालीम केरकेट्टा, शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. कृपाशंकर पटेल, सतीश सिंह, दीपक सोनी, संतोला सिंह, इंद्रदेव सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, सत्यम साहू, सचिन भगत, रामबिहारी पैंकरा, अमरनाथ साहू, निखिल मरावी, पिंटू पाण्डेय, आशीष यादव,

मिथलेश श्रीवास्तव, अर्जुन मुंडा, रेखा गुप्ता, स्मिता मुंडा, अशोक सोनी, ओम प्रकाश, सुधा गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, दीपक, संदीप ठाकुर, संदीप ताम्रकार, निलेश तिवारी, योगेश गुप्ता, आर्यन गुप्ता, रामप्रताप मुंडा, देवकुमार, शैशव गिरी,

उमेश पटेल, उमेश किस्पोट्टा, हिमांशु भगत, रोहित मुंडा, जितेश सागर, लक्ष्मी भगत, अनूप, सुरेन्द्र भगत, संजय राजवाड़े, पनेश्वर कुजूर, चंदन दास, आकाश बारी, यदुवंश केरकेट्टा, पंचराम मुंडा, बसंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Updated on:
09 Jan 2025 08:25 pm
Published on:
09 Jan 2025 08:12 pm
Also Read
View All
Union Budget 2026: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- विकसित भारत के संकल्प को और ज्यादा मजबूती देता है यह बजट, हम भर रहे कांग्रेस के वित्तीय गड्ढे

UGC new rules protest: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में अंबिकापुर शहर बंद, रहा मिला-जुला असर, कहा- समाज विरोधी है

Interstate gang arrested: 7.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य सप्लायर समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Coal smuggling: नेताओं-अफसरों के संरक्षण में कोयले की तस्करी, खोद रखे हैं 3 अवैध सुरंग, बाइकर्स गैंग ईंट-भट्ठों में खपाते हैं कोयला

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

अगली खबर