सरगुजा संभाग में पिछले 3 दिनों से शीतलहर का प्रकोप (Weather update) जारी है। यही वजह है कि यहां जमकर ठंड पड़ रही है। ठंड का असर शहर से लेकर गांव तक देखा जा रहा है। लोग दिन में भी जहां गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं शाम होते ही अधिकांश लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।