पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड (Weather updates) से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान बढक़र 28.9 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पहुंच गया था। इसी बीच मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही एकबार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। बर्फीली हवा आने के कारण शीतलहर की स्थिति निर्मित है।