अंबिकापुर

Big fraud: विदेशी डॉक्टर से दोस्ती कर 6.13 लाख गंवा बैठी महिला फॉरेस्ट गार्ड, कहा था- महंगा गिफ्ट, ज्वेलरी और डॉलर भेजा हूं

Big fraud: मुंबई एयरपोर्ट से एक महिला ने फोन कर कहा कि आपका पार्सल आया है, इसमें विदेशी मुद्रा है, 7 दिन में रुपए ट्रांसफर करने के बाद ठगी का हुआ अहसास
2 min read
पीएनबी में खुले 100 म्यूल खाते (Photo source- Patrika)
पीएनबी में खुले 100 म्यूल खाते (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा देकर महिला फॉरेस्ट गार्ड से 6 लाख 13 हजार रुपए की ठगी (Big fraud) कर ली गई। पीडि़ता सरगुजा जिले के सीतापुर रेंज में पदस्थ है। ठगी का एहसास होने पर उसने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल आरोपी ने खुद को विदेश में डॉक्टर होना बताया था। इसके बाद उसने कहा कि वह उसके लिए गिफ्ट, ज्वेलरी व 50 हजार डॉलर भेज रहा है। इसके बाद प्रोसेसिंग समेत अन्य नाम पर उससे रुपए वसूले गए।

सीतापुर रेंज के वन विभाग में सुनयना वनरक्षक के पद पर पदस्थ है। उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से डॉ. विलियम डेविड नामक व्यक्ति से हुई थी। व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को विदेश में डॉक्टर होना बताया। उसने वनरक्षक के लिए अपनी ओर से महंगे गिफ्ट, ज्वेलरी व 50 हजार अमेरिकी डॉलर (Big fraud) भेजने का दावा किया।

इसके बाद सुनयना के पास एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट से बताया और कहा कि पार्सल में आपके लिए विदेशी मुद्रा, ज्वेलरी व गिफ्ट आया है। उक्त पार्सल को छुड़वाने के लिए प्रोसेसिंग फीस, इनकम टैक्स और कन्वर्जन चार्ज (Big fraud) देना होगा।

इसके बाद उससे अलग-अलग खातों और यूपीआई नंबरों के माध्यम से 30 अगस्त से 6 सितंबर के बीच 6 लाख 13 लाख रुपए वसूल लिए। रकम न देने पर कानूनी कार्रवाई (Big fraud) की धमकी भी दी गई, जिससे भयभीत होकर महिला वनरक्षक ने रकम ट्रांसफर कर दी।

Big fraud: पुलिस ने दर्ज किया अपराध

बाद में ठगी (Big fraud) का एहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सीतापुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ठगों के झांसे और लालच में पढ़े-लिखे लोग भी आ रहे हैं।

Updated on:
13 Sept 2025 08:15 pm
Published on:
13 Sept 2025 08:15 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video