अंबिकापुर

Big incident: नदी में 7 साल का बालक तो डबरी में डूब गई बुजुर्ग महिला, पीठ पर बंधी थीं शराब की बोतलें

Big incident: सरगुजा जिले में दो अलग-अलग घटना में बालक व बुजुर्ग की मौत, शराब पीने की आदी थी महिला, पुलिस ने निकलवाया शव
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2025, 8:52 PM IST
Big incident
Innocent boy and Old age woman dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में बालक व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। नदी में नहाने के दौरान 7 वर्षीय बालक तेज बहाव में बह (Big incident) गया, उसका शव दूसरे गांव में मिला। जबकि डबरी में वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसला में शुक्रवार को नदी में नहाने गए बालक की मौत हो गई थी, जबकि ग्राम नकना में नशे की हालत में डबरी में गिरी 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। बुजुर्ग महिला का शव जब डबरी से बाहर निकाला गया तो उसकी पीठ पर शराब की बोतलें बंधी हुई थीं।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसला निवासी अनिल लकड़ा का बेटा अनमोल लकड़ा 7 वर्ष शुक्रवार शाम स्कूल से लौटने के बाद साथी के साथ खेलने निकला था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे मांड नदी पुल के पास पहुंचे और नहाने (Big incident) लगे।

इस दौरान अनमोल नदी के तेज बहाव में बह (Big incident) गया। साथ मौजूद बच्चे ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और करीब 1 किमी दूर ढेलसरा के नवापारा में उसका शव बरामद हुआ।

16 घंटे बाद पहुंची पुलिस

दूसरी घटना ग्राम नकना की है, जहां सुखनी पति सयतु उम्र 70 वर्ष शुक्रवार की दोपहर घर से निकली थी। शाम को उसका शव डबरी (Big incident) में मिला।

Old age woman dead body found in dabari (Photo- Patrika)

ग्रामीणों ने सीतापुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन 16 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार महिला नशे की हालत में थी और उसकी पीठ पर शराब की बोतलें बंधी हुई थीं।

Updated on:
30 Aug 2025, 8:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत