अंबिकापुर

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

Big incident in hospital: आंधी-बारिश के दौरान जनरेटर का डीजल लेवल चेक करने के दौरान हुई हादसे का शिकार, सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

2 min read
Sankalp hospital Ambikapur (Photo- FB)

अंबिकापुर. शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ एक महिला ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दरअसल 3 दिन पूर्व महिला गार्ड (Big incident in hospital) का दुपट्टा अस्पताल के जनरेटर के पंखे में फंस गया था। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे संकल्प अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इस मामले में कानून के जानकारों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो सकता है।

दरअसल शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल (Big incident in hospital) में अनिषा तिग्गा पति अमित तिग्गा उम्र 26 वर्ष सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा दे रही थी। 2 मई की दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण आंधी के साथ बारिश हो रही थी। आंधी-तूफान को देखते हुए वह अस्पताल में लगे जनरेटर में डीजल का लेवल चेक करने के लिए गई थी।

ये भी पढ़ें

Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

इस दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस (Big incident in hospital) गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पंखे के घुमाव में दुपट्टा समेत वह घूम गई और अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

Big incident in hospital: इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमीन पर गिरते ही महिला गार्ड की चीखें निकल गईं। शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल संकल्प अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इसी बीच इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत (Big incident in hospital) हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

दर्ज किया जा सकता है गैर इरादतन हत्या का मामला

इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अबष्ट का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या (Big incident in hospital) का मामला दर्ज किया जा सकता है। हम आपको बता दें कि संकल्प हॉस्पिटल का विवादों से गहरा नाता रहा है। कई बार प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो चुकी है। इसमें परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज करने व लापरवाही का आरोप लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें

Woman kidnapping case: महिला से पानी मांगा, फिर हाथ-पैर बांधकर किया अपहरण, फिर पति से फोन कर कहा- पत्नी चाहिए तो 22 लाख दो, 2 गिरफ्तार
Updated on:
05 May 2026 02:29 pm
Published on:
05 May 2026 02:14 pm
Also Read
View All
Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़