अंबिकापुर

Video: भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी: साथियों के साथ घर में घुसकर की नर्स की पिटाई, थाने में भी मचाया बवाल, 4 गिरफ्तार

BJP councilor's hooliganism: चबूतरे पर झंडा फहराने को लेकर हुए विवाद के बाद नर्स के साथ मारपीट, बेटे को भी उठा ले गए थे आरोपी, नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने पार्षद समेत 4 आरोपियों को दबोचा, अन्य फरार
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 4:24 PM IST
Video: भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी: साथियों के साथ घर में घुसकर की नर्स की पिटाई, थाने में भी मचाया बवाल, 4 गिरफ्तार
BJP councilors and his friends near nurse house

अंबिकापुर. BJP councilor's hooliganism: 26 जनवरी को झंडा फहराने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा पार्षद व उसके साथियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पार्षद ने शुक्रवार की रात 15-20 साथियों के साथ नर्स के घर घुसकर उसकी व उसके बेटे की पिटाई की। जब मामला थाने तक पहुंचा तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए वहां भी बवाल मचाया। नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने भाजपा पार्षद व उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।


शहर के घुटरापारा पुराना पानी टंकी चौक निवासी निशा सोनी पति संतोष सोनी नर्स है। अपने बेटे आशु सोनी के साथ रहती हैं। उसने कोतवाली में स्व. लरंगसाय वार्ड क्रमांक 23 घुटरापारा निवासी भाजपा पार्षद सिकंदर जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ घर में घुसकर उससे व उसके बेटे के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नर्स ने बताया कि वह जन अधिकार परिषद नामक संस्था की सदस्य भी है तथा हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी को मोहल्ले के सोसायटी के पास चबूतरा बनाकर झंडा फहराती है। 26 जनवरी को भी झंडा फहराने पहुंची तो देखा कि पहले से झंडा फहरा हुआ है। मोहल्ले के ही कन्हैया बघेल द्वारा वहां झंडा फहराया गया था।

जब उसने कन्हैया से पूछा तो वह उससे विवाद करने लगा कि वह किस हैसियत से झंडा फहराती है। जब उसने संस्था का सदस्य होने की बात कही तो वह विवाद करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उससे व उसके बेटे साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई।

नर्स का कहना है कि रात करीब 9 बजे भाजपा पार्षद सिंकदर जायसवाल, कन्हैया बघेल, आकाश गुप्ता उर्फ टिंकू, अजय सारथी समेत 15-20 लोग दरवाजा तोडक़र उसके घर में घुस आए और उससे तथा उसके बेटे से गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्के से पिटाई की। इस दौरान उसके बेटे को भी उसे उठा ले गए, जिसे पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस ने छुड़ाया।


थाने में भी मचाया बवाल
बताया जा रहा है कि नर्स के घर के पास जब पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची थी तो पार्षद व उसके साथी उनसे भी उलझ गए व अभद्रता की। यही नहीं, बात जब थाने तक पहुंची तो पार्षद सहित करीब 2 दर्जन लोग थाने में बवाल मचाने लगे।


पार्षद समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
नर्स की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 व 452 के तहत अपराध दर्ज कर पार्षद सिकंदर जायसवाल, कन्हैया बघेल, आकाश गुप्ता उर्फ टिंकू तथा अजय सारथी को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य साथियों की तलाश जारी है।


की जा रही है कार्रवाई
झंडा फहराने को लेकर हुए विवाद के बाद स्थानीय पार्षद व उसके साथियों द्वारा नर्स व उसके बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई है। इस मामले में पार्षद समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
स्मृतिक राजनाला, सीएसपी अंबिकापुर

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत