अंबिकापुर

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो

BJP Leader Threat Tehsildar Video: हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने पहुंचे थे तहसीलदार, धमकी देने वाला भाजपा सूरजपुर जिले के हैं पूर्व महामंत्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
2 min read
BJP leader threat Tehsildar
BJP leader threat video, तहसीलदार से धमकी भरे लहजे में बात करते भाजपा नेता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने पहुंचे सूरजपुर तहसीलदार को भाजपा नेता ने सबके सामने धमकी (BJP leader threat Tehsildar) दे डाली। उन्होंने कहा कि या तो आप हमें पहचानते नहीं हो या हमारी ताकत जानते नहीं हो। ताकत दिखाना होगा तो दिखा भी देंगे। पहले आप अपना लहजा ठीक करिए, आप हमारे चाचा से बात कर रहे हैं। किसने मां का दूध पिया है जो इस जमीन का पजेशन लेकर दिखा दे। तहसीलदार को धमकी देते भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 17 जून को बताया जा रहा है, जो अब वायरल हुआ है। मामला सूरजपुर के साहू परिवार की जमीन पर लंबे समय से अग्रवाल परिवार द्वारा कब्जा किए जाने से जुड़ा बताया जा रहा है।

BJP leader threat video, तहसीलदार से बात करते लालचंद अग्रवाल (Photo- Patrika)

दरअसल सूरजपुर निवासी कुुंजबिहारी साहू परिवार की सूरजपुर स्थित खसरा नंबर 2170, 0.04 डिसमिल तथा खसरा नंबर 2171, 0.09 डिसमिल अर्थात कुल 13 डिसमिल जमीन पर सूरजपुर कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल के अलावा विमला अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल व रामू अग्रवाल ने कब्जा जमा रखा था।

वर्ष 1994 से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी बीच हाईकोर्ट ने कुंजबिहारी साहू के पक्ष में डिक्री पारित करते हुए जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने का आदेश जारी किया था। 17 जून की दोपहर उक्त जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय राजस्व अमले (Surajpur Tehsildar) के साथ मौके पर पहुंचे थे।

इस दौरान लालचंद अग्रवाल के अलावा उनके भतीजे राजेश महलवाला भी मौजूद थे। राजेश महलवाला सूरजपुर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। तहसीलदार ने लालचंद अग्रवाल से कुछ कहा ही था कि राजेश महलवाला ने धमकी भरे लहजे में उनसे (Threat to Tehsildar) बात की। राजेश महलवाला ने कहा कि या तो आप हमें पहचानते नहीं हो या हमारी ताकत जानते नहीं हो।

ताकत दिखाना होगा तो दिखा भी देंगे। पहले आप अपना लहजा ठीक कीजिए, आप हमारे चाचा से बात कर रहे हैं। हमें किनारे होने बोल रहे हैं। किसने मां का दूध पिया है जो इस जमीन का पजेशन लेकर दिखा दे। इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि मैं बहुत अच्छे से बात कर रहा हूं।

BJP leader threat video viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

तहसीलदार को धमकी देने का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो जमकर वायरल (Viral video) हो रहा है। वीडियो देखने वाले भाजपा नेताओं के प्रशासनिक अधिकारियों से इस लहजे में बात करने की निंदा कर रहे हैं।

Updated on:
25 Jun 2026 03:14 pm
Published on:
24 Jun 2026 03:30 pm