अंबिकापुर

Blackmailing: बलात्कार की रिपोर्ट लिखाकर बिलासपुर के व्यवसायी से वसूले 5 लाख, और 5 लाख रुपए लेते युवती समेत 4 गिरफ्तार

Blackmailing: रायपुर से आरोपी व्यवसायी के साले को रुपए लेकर बुलाया गया था अंबिकापुर, व्यवसायी ने थाने में दे दी थी सूचना, पुलिस ने युवती व उसके 3 पुरुष साथियों को दौड़ाकर पकड़ा
3 min read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 7:35 PM IST
Blackmailing
Accused arrested

अंबिकापुर। ब्लात्कार के आरोप में व्यवसायी को फंसाकर उसके रिश्तेदार से 5 लाख रुपए की वसूली कर रही महिला समेत 4 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को घड़ी चौक के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ने बिलासपुर के एक व्यवसायी पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यवसायी इन दिनों जेल में है। इधर महिला के एक सहयोगी ने व्यवसायी के साले से रायपुर में मुलाकात कर समझौता करने (Blackmailing) के लिए 1 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी।

सौदा 61 लाख रुपए में तय हो गया था। 5 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए गए थे। बाकी बचे रुपयों में से 5 लाख देने 25 दिसंबर को शहर के घड़ी चौक के पास वह पहुंचा था। पुलिस को उसने पहले ही सूचना दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को धरदबोचा।

एमसीबी जिले की एक महिला ने बिलासपुर के व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ मैनपाट के होटल में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल (Blackmailing) भेज दिया था। इसी बीच महिला के सहयोगी संतोष विश्वकर्मा ने रायपुर जाकर व्यवसायी के साले सुभाषचंद्र अग्रवाल से मुलाकात की और मामले में समझौता कराने का आश्वासन दिया था।

Police on the spot

इसके लिए 1 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। दोनों के बीच 61 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। इसमें से 21 लाख रुपये टोकन मनी मांगा गया था। रुपए प्राप्त करने के लिए संतोष विश्वकर्मा द्वारा 50 रुपए के एक नोट को दो हिस्सों में फाड़ा गया। एक हिस्सा उसने खुद रखा और दूसरा हिस्सा सुभाषचंद्र अग्रवाल को दिया।

संतोष ने उससे कहा कि जब आप पैसे देने आओगे तो नोट का दूसरा हिस्सा लेते आना। संतोष ने उसे भरोसा दिलाया कि पूरे रुपए मिलने के बाद वह बलात्कार (Blackmailing) के मामले में जेल में बंद उसके जीजा के पक्ष में पीडि़त महिला से बयान दिला देगा। उसने यह भी बताया कि पूरी बात शिकायतकर्ता महिला के संज्ञान में हो रहा है।

Blackmailing: रायपुर से आया था पैसा देने

सारी बातें होने पर आरोपी व्यवसायी का साला 24 दिसंबर को पैसा देने अंबिकापुर (Blackmailing) आया था। यहां नया गमछा में 5 लाख रुपए लेकर संतोष विश्वकर्मा के बताए जगह कोर्ट के पीछे गया। वहां अल्टो कार नंबर सीजी 15 बी 9051 में संतोष और उक्त महिला थे।

उन्हीं के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीएन 5042 में उनके 2 और लोग थे। आरोपी व्यवसायी के साले ने 5 लाख रुपए संतोष को दिए। इसके बाद आरोपियों द्वारा और रुपए 25 दिसंबर को लाकर देने कहा गया था।

पुलिस ने प्लान बनाकर किया गिरफ्तार

जेल में बंद व्यवसायी के जीजा सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने 25 दिसंबर को मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रुपए लेने (Blackmailing) के लिए घड़ी चौक स्थित अनन्या होटल के बगल में बुलाया है। उसके बताने पर कोतवाली पुलिस योजनाबद्ध तरीके से सिविल डे्रस में घटनास्थल के आस-पास घूमती रही।

वहीं पूर्व से आरोपी संतोष, उक्त महिला एवं 2 अन्य युवक वहां एक आल्टो कार एवं एक स्कूटी से खड़े थे। सुभाष अग्रवाल द्वारा एक बैग में 500 रुपए के 10 बंडल (प्रत्येक बंडल 50 हजार) यानी 5 लाख रुपए आरोपियों को दिए गए। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों (Blackmailing) में युवती के अलावा संतोष विश्वकर्मा पिता शंकर विश्वकर्मा 34 वर्ष क्वार्टर नं.-132 डीएनक्यू कुमदा कालोनी विश्रामपुर सूरजपुर, कमलेश देवांगन पिता स्व. सुदनलाल 39 वर्ष वार्ड नं. 4 मनेन्द्रगढ़, घनश्याम विश्वकर्मा पिता सुन्दनलाल 34 वर्ष मौहारपारा वार्ड नं. 2 मनेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Accused arrested

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूर्व में लिए गए 5 लाख रुपए व घटना में प्रयुक्त कार व स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 308(2),308 (7),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई (Blackmailing) में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, एसआई वंश नारायण शर्मा, रम्भा साहू , रश्मि सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक रमन मंडल, शिव मंगल, नितिन सिन्हा, विवेक राय व लाल बाबू सिंह सक्रिय रहे।

Updated on:
26 Dec 2024, 7:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज