अंबिकापुर

Big Breaking : बच्चों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो तीन बार पलटकर हो गई सीधी, 3 की दर्दनाक मौत, 9 घायल

बारात से सुबह घर लौट रहे थे सभी, तेज रफ्तार के कारण अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर तुलसी नाला के पास हुआ हादसा

2 min read
Bolero

अंबिकापुर. बोलेरो में सवार होकर एक ही गांव व परिवार के 10 बच्चे परिजनों के साथ बारात गए थे। शनिवार की सुबह बारात से वापस लौटने के दौरान बोलेरो का पिछला पहिया रास्ते में निकल गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर 3 बार पलट गई।

हादसे में 1 किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 बच्चे सहित ड्राइवर व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 5 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान 2 और बच्चों ने दम तोड़ दिया। बाकी का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

Breaking News : बेटे के हाथ में लिफाफा थमा गए 2 युवक, पिता ने खोला तो उड़ गए होश, लिखी हैं ये बातें

दरिमा थानांर्गत ग्राम कतकालो से शुक्रवार को प्रतापपुर विकासखंड के भैंसामुंडा से लगे ग्राम दरहोरा में बारात गई थी। बारात में शामिल होने दूल्हे के परिवार सहित गांव के 10 बच्चे व एक बुजुर्ग बोलेरो में सवार होकर गए थे। शादी के बाद शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर बोलेरो वापस लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर काफी तेज गति से बोलेरो दौड़ा रहा था। बोलेरो जैसे ही अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित तुलसी नाला के पास सुबह 11 बजे पहुंची कि पिछला पहिया अचानक निकलकर बाहर आ गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर 3 बार पलटकर सीधी खड़ी हो गई।

हादसे में बोलेरो में सवार ग्राम कतकालो निवासी अर्जुन राजवाड़े पिता संजय 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर व बुजुर्ग सहित 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां 5 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रोहित कुमार वनवासी पिता दशरथ 10 वर्ष तथा किशन राजवाड़े पिता संतोष 10 वर्ष ने दम तोड़ दिया। जबकि आयुष 14 वर्ष, पिंकू 11 वर्ष, रवि 10 वर्ष, ड्राइवर शिवचरण 40 वर्ष व सिमन राजवाड़े 66 वर्ष का इलाज यहां जारी है।


बिलख-बिलखकर रोए माता-पिता
बोलेरो के तीन बार पलटने से मृतक अर्जुन पीछे के शीशे के पास फंस गया था। उसकी लाश काफी देर तक उसी स्थिति में रही। बात में उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इधर हादसे के बाद शादी वाले घर व गांव में मातम पसर गया है। हादसे की खबर पर मृतकों के माता-पिता अस्पताल पहुंचे थे। यहां अपने-अपने बेटे की लाश देख वे बिलख-बिलखकर रोए। इस दौरान अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया।

ये भी पढ़ें

बहन की शादी में जा रहे भाई और 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक साथ निकली अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव
Published on:
28 Apr 2018 02:25 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया