अंबिकापुर

Bookie arrested: सटोरिया सत्यम केशरी झारखंड से गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार, ये Video भी किया था वायरल

Bookie arrested: आईपीएल मैचों में खिलाता था सट्टा, पुलिस मुख्य सटोरिए समेत 3 को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, आरक्षक का भी नाम आया था सामने
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 8:42 PM IST
Bookie arrested
Bookie Satyam Keshari arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन अवैध सट्टे के कारोबार में संलिप्त मुख्य आरोपी सत्यम को कोतवाली पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार (Bookie arrested) किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसका कुछ दिन पूर्व एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में उसने आरक्षक प्रवींद्र सिंह समेत अन्य का नाम भी लिया था। हालांकि पुलिस पूर्व में 3 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा कई म्यूल खाताधारकों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।

सरगुजा में अवैध सट्टे का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। मुख्य सटोरिए आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उर्फ पहलू व शुभम केशरी (Bookie arrested) तीनों अपने परिचित लोगों को स्काई एक्सचेंज लिंक भेजकर आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाते थे। ये गुजरात टाइटंस व कोलकता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहे थे।

पुलिस ने मई महीने में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं आरोपी सत्यम केशरी (Bookie arrested) फरार चल रहा था, जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। वहीं एसपी राजेश अग्रवाल ने सत्यम केशरी को गिरफ्तार करने के लिए साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की टीम गठित की थी।

इसी क्रम में साइबर सेल व पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को झारखण्ड (Bookie arrested) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत्यम केशरी उम्र 26 वर्ष निवासी सतीपारा अंबिकापुर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

60 लोगों से खुलवाए थे बैंक खाते

अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त सटोरिया सत्यम केशरी (Bookie arrested) द्वारा क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर अवैध रूप से पैसे कमा रहा था। आरोपी अपना एवं अपने जान-पहचान के लोगों से धोखाधड़ी कर उनका खाता, एटीएम कार्ड, चेक बुक, मोबाइल नंबर लेकर अवैध सट्टे के धंधे में रकम लेन-देन किया जाता था। आरोपी द्वारा लगभग 60 फर्जी खाता धारकों का खाता खुलवाकर उपयोग किया जा रहा था।

Bookie arrested: वीडियो हुआ था वायरल

सत्यम केशरी का एक पुराना वीडियो करीब एक महीने पूर्व वायरल (Bookie arrested) हुआ था। इसमें उसने बताया था कि पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक प्रवींद्र सिंह समेत अन्य पर सट्टा खिलवाने का आरोप लगाया था।

एक महीने बाद जब उसने सट्टे का काम करने से मना किया तो आरक्षक द्वारा उसे धमकी दी गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद आरक्षक ने जहर का सेवन कर लिया था, उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था, इसके बाद से आरक्षक का पता नहीं चल रहा है।

Updated on:
10 Sep 2025, 8:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी