अंबिकापुर

Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

Surguja crime: सिर में गंभीर चोट लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, दूसरे दिन थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट, 1 महीने बाद आरोपी पकड़ा गया
2 min read
Bottle attack on Young man
Surguja Crime News, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

बतौली. सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक से हल्की टक्कर (Bike Accident) लगने के बाद युवक ने बाइक सवार के सिर पर सडक़ पर पड़ी बोतल से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद उसके साथी द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। दूसरे दिन घायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच एक माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी अमित कुमार प्रजापति 20 अगस्त की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त के साथ बाइक से बतौली में स्थित बगीचा चौक जा रहा था। रास्ते में रितिक शर्मा उर्फ लल्ला से बाइक की हल्की टक्कर हो गई। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रितिक ने सडक़ पर पड़े कांच की खाली बोतल उठाकर अमित के सिर पर जानलेवा हमला (Life taking attack) कर दिया।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बतौली शिव मंदिर पारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Surguja Road Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

इधर सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटईपारा के पास सोमवार की शाम दो बाइक में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी के बारीपारा निवासी रवि मिंज पिता नन्दलाल मिंज उम्र २६ वर्ष सोमवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह काम करने अंबिकापुर जा रहा है।

शाम को परिजन को जानकारी मिली कि वह सडक़ हादसे (Road accident) में घायल हो गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन को जानकारी मिली कि ग्राम कटईपारा के पास आमने-सामने 2 बाइक की भिड़ंत हो गई थी और हादसे में रवि गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

Updated on:
29 Sept 2026 08:29 pm
Published on:
29 Sept 2026 08:28 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान