अंबिकापुर

Breaking news: दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्री सहित 3 की मौत, पत्नी गंभीर

Breaking news: बाजार से लौटने के दौरान पति-पत्नी व मासूम पुत्री हुए हादसे का शिकार, दूसरे बाइक में सवार युवक की भी मौत
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 9:46 PM IST
Breaking news
3 died in bike collision

सीतापुर। Breaking news: सीतापुर थाना क्षेत्र के सरहदी गांव कोटछाल में रविवार की देर शाम 7 बजे 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार पिता-पुत्री व दूसरे बाइक पर सवार युवक (Breaking news) की मौत हो गई। वह तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला भी घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामकानी जूनापारा निवासी दिलीप पिता सुना राम 38 वर्ष रविवार की देर शाम अपनी 5 वर्षीय बेटी रोशनी व पत्नी के साथ बाइक पर (Breaking news) सवार होकर बाजार से आ रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर ग्राम जामकानी के कंवरपारा निवासी 19 वर्षीय विक्रम पिता शत्रुघ्न पैंकरा सवार था।

3 died in bike collision

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी बीच दोनों की बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप एवं उसकी 5 वर्षीय बेटी रोशनी समेत दूसरे बाइक सवार विक्रम की मौके पर मौत (Breaking news) हो गई। जबकि इस दुर्घटना में रोशनी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

Breaking news: घायल पत्नी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को संजीवनी 108 की मदद से रायगढ़ जिले के ग्राम कापू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना के बाद तीनों का शव (Breaking news) पुलिस की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सोमवार को पीएम पश्चात तीनों का शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Updated on:
13 Oct 2024, 9:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत