अंबिकापुर

Brutal murder: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पति ने साथियों के साथ मिलकर की नृशंस हत्या, 6 हिरासत में

Brutal murder: 2 साथियों के साथ प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था मृतक, लौटने के दौरान रास्ते में पति ने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व डंडे से किया हमला
2 min read
• •
Updated: 7 May 2025, 6:42 PM IST
Brutal murder: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पति ने साथियों के साथ मिलकर की नृशंस हत्या, 6 हिरासत में
Dead body of young man

अंबिकापुर. एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। महिला के पति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर डंडे व टांगी से हमला कर उसकी नृशंस हत्या (Brutal murder) कर दी। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली में मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात सामने आ रही है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी निवासी सोनू यादव (Brutal murder) पिता चंद्रिका यादव 30 वर्ष अपने 2 साथियों महेश यादव व विजय यादव के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात 9 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली बरपारा पहुंचा था। यहां से लौटने के दौरान रकेली गांव में ही मिथलेश यादव समेत आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद टांगी व डंडे से हमला कर दिया। यह देख महेश व विजय जान बचाकर भाग निकले, लेकिन हमलावरों ने सोनू यादव को बेदम पीटा। टांगी व डंंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट (Brutal murder) उतार दिया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे और अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने

बताया जा रहा है कि मृतक सोनू यादव (Brutal murder) का मुख्य आरोपी मिथलेश की पहली पत्नी से प्रेम संबंध था। उससे मिलने ही सोनू यादव मंगलवार की रात पहुंचा था। वहां से लौटने के दौरान रास्ता रोक कर मिथलेश ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया था।

Brutal murder: 6 आरोपी हिरासत में

मृतक सोनू यादव के परिजनों ने मामले (Brutal murder) की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिथलेश यादव उसके साथी सुदामा यादव समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
7 May 2025, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत