8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Board Results 2025: 10वीं में सरगुजा की 3 बेटियों भूमिका, दिव्या और खुशबू ने मेरिट में बनाई जगह, 12वीं में आयशा को मिला 7वां रैंक

Chhattisgarh Board Results 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं व 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, सरगुजा की बेटियों ने रौशन किया जिले का नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 May 2025, 5:12 PM IST

Chhattisgarh Board Results 2025: 10वीं में सरगुजा की 3 बेटियों भूमिका, दिव्या और खुशबू ने मेरिट में बनाई जगह, 12वीं में आयशा को मिला 7वां रैंक

10th topper Bhumika Rajwade

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड (Chhattisgarh Board Results 2025) परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। 10वीं की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में सरगुजा जिले की 3 बेटियों भूमिका राजवाड़े, दिव्या चौहान व खुशबू बारिक ने जगह बनाई है। भूमिका को 9वां जबकि दिव्या व खुशबू ने 10वां रैंक हासिल किया है। वहीं 12वीं बोर्ड में सरगुजा से आयशा खान ने 7वां रैंक प्राप्त किया है। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने सरगुजा का नाम रौशन किया है, जबकि एक भी छात्र मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board Results 2025) द्वारा बुधवार की दोपहर 3 बजे 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया गया। सरगुजा जिले की बात करें तो 10वीं में लखनपुर विकासखंड के लटोरी स्थित शासकीय हाईस्कूल की छात्रा भूमिका राजवाड़े ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त किया है।

वहीं प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर की 2 छात्राओं दिव्या चौहान व खुशबू बारिक को 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ 10वां स्थान (Chhattisgarh Board Results 2025) मिला है।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: Video: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व डिप्टी CM टीएस व पूर्व मंत्री अमरजीत का ये बयान आया सामने

Chhattisgarh Board Results 2025: 12वीं में सरगुजा से मेरिट में सिर्फ एक छात्रा

वहीं 12वीं बोर्ड (Chhattisgarh Board Results 2025) में छात्रा आयशा खान ने 96.95 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही परीक्षाओं में सरगुजा की बेटियों ने कमाल किया है। इस उपलब्धि सरगुजा कलेक्टर, स्कूल प्रबंधन समेत उनके परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।