अंबिकापुर

Bulldozer action: Video: वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Bulldozer action: शहर से लगे खैरबार के डबरीपानी में 40 से अधिक लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर बना लिए हैं मकान, भाजपा पार्षद की शिकायत पर सभी को मिला था नोटिस

3 min read
Bulldozer run on encroachment (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम पंचायत खैरबार के डबरीपानी स्थित संरक्षित वन भूमि (Bulldozer action) पर कब्जा कर 40 से अधिक लोगों ने मकान बना रखा है। इसकी शिकायत भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने 2 माह पूर्व डीएफओ से की थी। शिकायत के बाद जांच में मामला सही निकला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों को 12 मार्च और 17 मार्च को बेदखली नोटिस जारी किया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसी बीच भाजपा नेता ने 29 अप्रैल को सीएम को अतिक्रमण हटाने के संबंध में कार्रवाई को लेकर एक पत्र लिखा था। उन्होंने डीएफओ पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन, वन विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में डबरीपानी स्थित 20 घरों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

Bulldozer action in Dabaripani (Photo- Patrika)

दरअसल शहर के महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी, घुटरापारा और नवागढ़ में संरक्षित वन भूमि पर 157 लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बनाया गया है। भाजपा पार्षद की ओर से लगातार इस मुद्दे को उठाया गया। पूर्व में महामाया पहाड़ पर करीब 40 लोगों के घरों को ध्वस्त (Bulldozer action) किया गया था।

ग्राम पंचायत खैरबार के डबरीपानी में भी एक धर्म विशेष के 43 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। यह अतिक्रमण वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से मिलीभगत कर पेड़ों को काटकर किया गया है। इसकी शिकायत पर डीएफओ ने जांच कराई तो मामला (Bulldozer action) सही पाया गया।

इसके बाद उन्होंने अतिक्रमणकारियों (Bulldozer action) को 12 और 17 मार्च को नोटिस जारी किया। 10 दिन के भीतर उन्हें अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तिथि बीतने के बाद स्थिति जस की तस रही। इसके बाद डीएफओ द्वारा भी अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन व पुलिस से मदद नहीं मांगी गई।

भाजपा पार्षद ने सीएम को लिखा पत्र

अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई में लेटलतीफी को देखते हुए पार्षद आलोक दुबे ने 29 अप्रैल को सीएम को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि संरक्षित वन भूमि क्रमांक आरएफ 2582 पर अतिक्रमण करने वाले 114 लोगों को डीएफओ अभिषेक जोगावत द्वारा 17 मार्च को अंतिम बेदखली नोटिस (Bulldozer action) जारी किया गया था।

10 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी डीएफओ ने न तो खुद अतिक्रमण हटाने की पहल की और न ही कलेक्टर और एसपी से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की गई।

Bulldozer action: डीएफओ ने की लापरवाही

भाजपा पार्षद ने पत्र में लिखा है कि अतिक्रमण हटाने की पहल न करना डीएफओ की घोर लापरवाही है। इसी वजह से 28 मार्च के बाद डबरीपानी के 9 तथा नवागढ़ के 9 लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर को कड़े निर्देश जारी कर अतिक्रमण हटवाने (Bulldozer action) की मांग की है। उन्होंने लिखा कि संरक्षित वनभूमि पर एक धर्म विशेष के 157 लोगों का ही कब्जा है। इसे हटवाकर जंगल की हरियाली बनाए रखने की मांग उन्होंने की।

20 मकानों को ढहाया गया

शुक्रवार की सुबह प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम डबरीपानी में पहुंची। यहां 20 अवैध मकानों को 4 बुलडोजर लगाकर ध्वस्त (Bulldozer action) कर दिया गया। इससे पूर्व वन विभाग द्वारा उन्हें घरों से सामान निकालने का समय दिया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

ये भी पढ़ें

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस
Published on:
08 May 2026 02:55 pm
Also Read
View All