अंबिकापुर

Surajpur Bus Accident: टायर फटते ही पेड़ से टकरा गई तेज रफ्तार बस, दर्जनभर यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

Bus Accident in Surajpur: बिहार के सासाराम से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही बस प्रतापपुर-शिवपुर मार्ग पर हुई दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 1:37 PM IST
Bus accident in Surajpur
Surajpur Bus accident, दुर्घटनाग्रस्त बस (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। यात्रियों से भरी एक बस (Bus Accident) सूरजपुर जिले के प्रतापपुर-शिवपुर मार्ग पर रविवार की रात अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में 4 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस का टायर अचानक फट जाने से चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत की ओर झुक गई। बस बिहार से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही थी।

बिहार के सासाराम से यात्रियों को लेकर शमीम बस क्रमांक सीजी 15 ईए 3408 रविवार को अंबिकापुर के लिए निकली थी। बस देर रात सेमरसोत होते हुए प्रतापपुर पहुंचने ही वाली थी कि इससे पूर्व शिवपुर मोड़ के पास उसका टायर फट (Bus tyre burst) गया। टायर फटते ही चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वह सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पेड़ की छाल भी उखड़ गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा अन्य यात्रियों की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे (Bus accident) में 1 दर्जन यात्री घायल हो गए।

Bus Accident News: 4 को अंबिकापुर किया गया रेफर

पुलिस द्वारा सभी घायलों को डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Pratappur hospital) ले जाया गया। यहां 4 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College hospital) के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य यात्रियों का प्रतापपुर में ही इलाज जारी है।

बस हादसे की सूचना अंबिकापुर के यात्रियों के परिवारों को मिली तो वे भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं दुर्घटनास्थल पर सुबह से लोगों की भीड़ देखी गई। बता दें कि रामानुजगंज-अंबिकापुर मार्ग की हालत जर्जर (Shabby road in Balrampur) होने व सडक़ निर्माण कार्य जारी होने की वजह से इन दिनों यात्री बसें सेमरसोत से प्रतापपुर मार्ग होते हुए अंबिकापुर पहुंचती हैं।

Updated on:
23 Nov 2026, 1:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी