अंबिकापुर

Car accident: नेशनल हाइवे पर ट्रक से जा भिड़ीं 2 कार, दोनों के उड़ गए परखच्चे, हादसे में 7 घायलों में 6 की हालत गंभीर

Car accident: अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत एक ढाबे के सामने हुआ हादसा, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Car accident
Cars collided from truck (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. कटनी-गुमला नेशनल हाइवे-43 के अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार 2 कार सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर (Car accident) इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों कार में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अलग-अलग तरीके से ओवर टेक करना बताया जा रहा है।

शनिवार की दोपहर 2 कार रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इनमें एक क्रेटा और दूसरी इन्नोवा थी। दोनों कार की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे (Car accident) पर सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित कलकत्ता ढाबा के पास पहुंची ही थीं कि सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

Accidental car (Photo- Patrika)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार के आगे के हिस्से पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। एक कार में जहां 5 जबकि दूसरी कार में 2 लोग सवार थे। हादसे (Car accident) में सभी 7 लोग घायल हो गए। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चेाटें लगी थीं।

Car condition after accident (Photo- Patrika)

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कारों से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 6 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज जारी है।

Car accident: एनएच पर बाधित हुआ यातायात

हादसे (Car accident) के बाद नेशनल हाइवे-43 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

Updated on:
18 Apr 2026 08:52 pm
Published on:
18 Apr 2026 08:52 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?