अंबिकापुर

Car accident: पिता की डेड बॉडी के साथ एंबुलेंस में था बेटा, पीछे आ रही मां, दीदी-जीजा की कार का हुआ एक्सिडेंट

Car accident: बिलासपुर से बिहार के औरंगाबाद जा रही कार नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराई, एंबुलेंस में थे ससुर व साला, पीछे पत्नी, मासूम बेटी व सास के साथ कार में आ रहा था दामाद
2 min read
Car accident
Accidental car on NH

उदयपुर. एक युवक अपने ससुर के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए बिलासपुर से औरंगाबाद, बिहार जा रहा था। शव एंबुलेंस में था और युवक अपनी बेटी, पत्नी व सास के साथ स्विफ्ट कार था। रविवार की सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाइवे पर उदयपु के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कई। हादसे (Car accident) में युवक, उसकी पत्नी व सास घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अंकित सिन्हा पत्नी, बेटी व सास-ससुर के साथ बिलासपुर में रहता है। ससुर की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत अम्बा जा रहे थे। अंकित सिन्हा शनिवार की रात को पत्नी, बेटी व सास के साथ स्विफट कार (Car accident) में था। वहीं साला व अन्य परिजन शव के साथ एंबुलेंस में सवार थे।

Injured in hospital

एंबुलेंस आगे-आगे चल रही थी, जबकि कार सवार पीछे थे। इसी बीच रविवार की सुबह 5 बजे उदयपुर में कार क्रमांक सीजी 10 एनए-4696 डिवाइडर से टकरा गई। हादसे (Car accident) में कार सवार अंकित, उसकी पत्नी व सास सुजाता उम्र 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मासूम बेटी सुरक्षित बच गई।

Car accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना (Car accident) की सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने तीनों गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

Accidental car on NH

डिवाइडर के लाइट थे बंद

बताया जा रहा है कि डिवाइडर के सारे लाइट शनिवार को ही खराब हुए थे। इसी बीच रविवार की सुबह हादसा हो गया। वहीं उदयपुर थाना क्षेत्र में स्थित एनएच पर लगातार हादसे (Car accident) हो रहे हैं। इधर अंतिम संस्कार से पहले दामाद, बेटी व सास के घायल होने परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Updated on:
15 Dec 2024 08:12 pm
Published on:
15 Dec 2024 08:12 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Teacher Harassment Scandal: शिक्षिकाएं बोलीं- स्तनपान कराते समय प्रधानपाठक ने मुझे छिपकर देखा, मासिक धर्म का मांगते हैं सर्टिफिकेट

Surguja Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दंपती आ गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी झुलसी

Congress Protest Smart Meter: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरगुजा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरु, घर-घर लगाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टीकर

Fake Paneer: राजहंस बस से 150 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड में की कार्रवाई

Ambikapur Accident Video: गांधी चौक पर यात्रियों से भरी बस ने स्कूटी सवार को घसीटा, बाल-बाल बची जान