अंबिकापुर

Car Accident: रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, युवक की ये हो गई हालत

Car Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक- 130 पर कुंवरपुर के पास हुआ हादसा, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Car accident, Car accident on NH, Car accident in Ambikapur
Car overturned in pit (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही कार अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार (Car Accident) सडक़ से करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक जान बाल-बाल बच गई। उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा उसे मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार जारी है। युवक ने हादसे की सूचना अपने परिजनों को दी है। इधर घटनास्थल से लगे टर्निंग पर लोगों ने रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

उत्तर प्रदेश के भदोही निवासी अभिषेक पांडेय पिता अजय पांडेय 32 वर्ष वर्तमान में रायपुर के कबीरनगर में रहता है। वह मंगलवार की अलसुबह रायपुर से अपने गृहग्राम भदोही जाने कार (Car Accident) से निकला था। वह करीब 7.30 बजे बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर डेम मोड़ के पास से गुजर रहा था।

Injured car rider (Photo- Patrika)

इसी बीच उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे करीब 30 फीट गड्ढे में कई बार पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसे में उसमें सवार अभिषेक पांडेय कार (Car Accident) में ही फंस गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर कार पर पड़ी तो वे किसी तरह नीचे उतरे।

Car Accident: सिर, चेहरे में आईं चोटें

राहगीरों द्वारा कार सवार को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, अन्यथा जिस तरह से कार (Car Accident) कई बार पलटी थी, उसे देखकर लोग उसके बचने की आशंका कम जता रहे थे। राहगीरों की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Accidental car (Photo- Patrika)

कुंवरपुर मोड़ पर हो चुके हैं कई हादसे

कुंवरपुर के पास की सडक़ काफी घुमावदार है। वहीं सडक़ के गड्ढे साइड रेलिंग भी नहीं लगी है, इस जगह पर जरा सी लापरवाही से हादसे होते हैं। घटनास्थल के पास ही पूर्व में भी कई बार हादसे (Car Accident) हो चुके हैं।

Updated on:
13 May 2026 07:23 pm
Published on:
12 May 2026 03:22 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट