अंबिकापुर

CG Bees Attack: मजदूरों पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, एक की मौत

CG Bees Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एक मजदूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
bees

CG Bees Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बगीचा अस्पताल से इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।

एक मजदूर की हुई मौत

CG Bees Attack: जानकारी के अनुसार सुरजो राम पिता समल साय (45) बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा का रहने वाला था। वह रविवार को गजानंद सहित अन्य लोगों के साथ गांव के सरपंच के बाड़ी में टमाटर लगा रहा था। खेत के पास ही महुआ पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच से मार दिया। इससे मधुमक्खियां उड़ने लगीं और खेत में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। कुछ मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

CG Bees Attack: वहीं सुरजोराम व गजानंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

Updated on:
24 Sept 2024 11:51 am
Published on:
24 Sept 2024 11:50 am
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video