CG Medical News: छत्तीसगढ़ के कोरबा सड़क दुर्घटना में घायल ड्राइवर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर को भर्ती किया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी दे दी थी। इसके चार-पांच घंटे बाद ड्राइवर की तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।