अंबिकापुर

CG big incident: पति-पत्नी की नींद खुली तो शरीर में था तेज दर्द, फिर दोनों की हो गई मौत, डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह

CG big incident: जमीन पर सोने के दौरान हुई घटना, परिजनों द्वारा दोनों को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की चली गई जान
less than 1 minute read
CG big incident

अंबिकापुर. CG big incident: गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा में 6 जून की रात को जमीन में सोने के दौरान पति-पत्नी को अज्ञात जहरीले जीव ने काट लिया था। इससे दोनों की स्थिति गंभीर हो गई थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत की वजह किसी जहरीले जीव के काटने से होना बताया है। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि करैत सांप के डसने से उनकी मौत हुई होगी।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलडीहा निवासी सागर उरांव 50 वर्ष 6 जून की रात पत्नी सुखमेन 45 वर्ष के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। 7 जून की सुबह दोनों सोकर उठे तो दोनों की तबियत ठीक नहीं लग रही थी। दोनों के शरीर व सीने में दर्द हो रहा था। (CG big incident)

परिजन के बताने पर दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 9.30 बजे पत्नी की मौत हो गई। वहीं 8 जून की सुबह करीब 9 बजे पति की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने अज्ञात जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई है।

जमीन पर सोने के दौरान सर्पदंश के हो रहे शिकार

गौरतलब है कि इस सीजन में ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग जागरूकता के अभाव में जमीन पर सोते हैं। इनमें से कई लोग सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं। हर साल जमीन पर सोने के दौरान सांप के डसने से कई लोगों की मौत हो जाती है। सर्पदंश से सर्वाधिक मौत के मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही सामने आते हैं।

Updated on:
09 Jun 2024 04:23 pm
Published on:
09 Jun 2024 04:22 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान