अंबिकापुर

CG Breaking News: अचानक ढह गई घर की दीवार, खेल रहीं 2 मासूम पोती और दादी की दबकर मौत

CG Breaking News: अचानक ढह गई घर की दीवार, खेल रहीं 2 मासूम पोती और दादी की दबकर मौतपरछी में बैठी थी दादी और पास में ही खेल रही थीं 2 साल व डेढ़ साल की दो पोती, हादसे के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था मौजूद, मलबे से पड़ोसियों ने बाहर निकाला
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 8:17 PM IST
CG breaking news

अंबिकापुर/बिश्रामपुर. CG Breaking News: अचानक ढह गई घर की दीवार, खेल रहीं 2 मासूम पोती और दादी की दबकर मौतसूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की शाम बड़ा हादसा (CG breaking news) हो गया। घर की दीवार ढहने से दादी और उसकी 2 मासूम पोतियों की दबकर मौत हो गई। हादसे के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने देखा तो तीनों को मलबे से बाहर निकाला। तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत (3 died in house wall collapsed) घोषित कर दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करतमा के पखनाबहरा निवासी धनमतिया पति स्व. अकलु दास 55 वर्ष सोमवार की शाम करीब 5 बजे कच्चे घर की परछी में बैठी थी। उसके पास में उसकी 2 मासूम पोती 2 वर्षीय बिजली पिता कलम दास व डेढ़ वर्षीय सुहानी पिता सचिन दास खेल रही थीं।

इसी दौरान अचानक घर की करीब 10 फीट की दीवार गिर (CG breaking news) गई और तीनों उसके नीचे दब गए। घटना के दौरान घर के कोई भी पुरुष सदस्य नहीं थे। इस दौरान घर की अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो पड़ोसी दौडक़र वहां पहुंचे।

पड़ोसियों ने मलबे से निकाला बाहर

महिलाओं का शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो तीनों दीवार के मलबे के नीचे दबी हुई थीं। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर तीनों को जैसे-तैसे बाहर निकाला।

इस दौरान तीनों की हालत बेहद नाजुक थी। फिर तीनों को परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

CG breaking news: परिजनों में पसरा मातम

अचानक हुए हादसे में दादी व 2 मासूम पोतियों की मौत (CG breaking news) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मासूम बच्चियों के माता-पिता उनका शव गोद में उठाकर अस्पताल में बिलख-बिलख कर रोते रहे।

हादसे से करतमा के पखनापारा मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को पीएम पश्चात तीनों का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Updated on:
26 Aug 2024, 8:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन