28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: बारिश में घर ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत, नींद में थे दोनों, 9 बकरियों की भी गई जान

Painful accident: सूचना मिलते ही सुबह पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों का बाहर निकाला गया शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2020, 1:14 PM IST

Breaking News: बारिश में घर ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत, नींद में थे दोनों, 9 बकरियों की भी गई जान- See Video

House fell

उदयपुर. लगातार हो रही बारिश के बीच मिट्टी का एक घर ढहने से सो रहे पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत (Painful accident) हो गई। हादसे में 9 बकरियों की भी जान चली गई।

सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पीएम पश्चात शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना से मृतकों के परिजन व गांव में मातम पसरा हुआ है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटबर्रा निवासी बोखा राम पिता गेदाराम 65 वर्ष तथा उसकी पत्नी गौरी बाई 60 वर्ष मिट्टी से बने मकान में रहते थे। उन्होंने बकरियां भी पाल रखी थीं। पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण घर की दीवारें कमजोर हो गई थीं, इसका पता दंपती को नहीं था। (Painful accident)

रविवार की रात दोनों अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच पूरा घर भरभराकर गिर गया। इससे मलबे में दोनों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पूरे गांव में हल्ला मच गया।

इसकी सूचना उदयपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव काफी मशक्कत के बाद मलबे के बीच से निकाला गया। हादसे में 9 बकरियों की भी जान चली गई।

सरपंच ने दी आर्थिक सहायता
पुलिस द्वारा पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए उदयपुर अस्पताल भेजा गया। पीएम पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। इधर सरपंच जयनंदन सिंह ने मृतकों के परिजन को श्रद्धांजलि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए 2 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वृद्ध दंपती की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग