अंबिकापुर

CG crime: महिला को लिफ्ट देकर 2 युवकों ने की घिनौनी हरकत, शोर मचाया तो चलती बाइक से दे दिया धक्का

CG crime: घर से खाद लेने शहर आई थी महिला, सोसायटी का रास्ता पता नहीं होने का दो बदमाशों ने उठाया फायदा, महिला ने थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2024, 8:49 PM IST
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: खाद लेने गांव से शहर आई एक महिला लूट की शिकार हो गई। दरअसल गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां में 18 जुलाई को दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवकों ने उसे लिफ्ट दिया। इसके बाद रास्ते में उसके हाथ से थैला छीन लिया और चलती बाइक से उसे धक्का देकर फरार (CG crime) हो गए। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी करिश्मा मिंज पति पीला मिंज 18 जुलाई की सुबह खाद लेने बस से अंबिकापुर आई थी। बस से वह गांधी चौक के पास उतरी, इसके बाद दूसरी बस से सरगवां सोसायटी जाने निकली थी। सोसायटी से पहले ही बस ने उसे सरगवां रोड में उतार दिया।

महिला को सोसायटी का रास्ता पता नहीं चल रहा था। इस दौरान बाइक से 2 युवक उसी रास्ते से गुजर रहे थे। महिला ने बाइक सवार युवकों को रोककर सोसायटी जाने का रास्ता पूछा। इस पर दोनों युवकों ने कहा कि हमलोग भी खाद लेने सोसायटी ही जा रहे हैं, तुम्हे भी वहां तक छोड़ देंगे।

दूसरी तरफ मोड़ दी बाइक, फिर लूटा

युवकों की बातों पर भरोसा कर महिला बाइक में बैठ गई। दोनों युवक उसे सोसायटी ले जाने की बजाए कहीं और ले जाने लगे। महिला को जब यह एहसास हुआ तो वह शोर मचाने लगी और उन्हें बाइक रोकने कहा, लेकिन युवकों ने नहीं रोकी।

इस दौरान बदमाशों ने उसे डरा-धमकाकर हाथ से थैला छीन (CG crime) लिया और उसे चलती बाइक से ही धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

थैले में थे 1870 रुपए व कई दस्तावेज

करिश्मा मिंज ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। थैले में 1870 रुपए नकद व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व मोबाइल भी थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
20 Jul 2024, 8:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत