अंबिकापुर

CG Crime News: क्रशर संचालक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पोकलेन चालक को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा…

CG Crime News: पोकलेन चालक को डीजल चोरी के आरोप में बंद कमरे में पैर-हाथ बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
क्रशर संचालक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल(photo-patrika)
क्रशर संचालक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बरियो पुलिस चौकी अंतर्गत भिलाई गांव में एक पोकलेन चालक को डीजल चोरी के आरोप में बंद कमरे में पैर-हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर भी चिंता जताती है।

CG Crime News: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का मामला

सूत्रों ने बताया कि ग्राम भिलाई में सिंघल नामक क्रशर संचालित है द्य यहां कार्यरत पोकलेन चालक ग्राम बघिमा निवासी विनोद सारथी व उसके सहयोगी को क्रशर संचालक अंबिकापुर कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल व उनके सहयोगियों द्वारा बंद कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की गई है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बरियो चौकी पुलिस कुछ लोगों को चौकी लाकर पूछताछ कर रही है।

पीड़ित विनोद सारथी द्वारा पेट्रोल खर्च की मांग की जा रही थी। बस इसी बात से जुड़े विवाद में उसे और उसके साथी को बंधक बनाकर अमानवीय तरीके से पीटा गया है। वहीं बलरामपुर पुलिस का कहना है कि पीड़ित को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आरोपियों को कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
07 Nov 2025 11:59 am
Published on:
07 Nov 2025 11:59 am
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास