अंबिकापुर

CG crime: एटीएम के भीतर युवक की करतूत, मैनेजर ने देख लिया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG crime: रात में एटीएम के भीतर घुसा था युवक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में 19 जुलाई की रात एक युवक ने एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ (CG crime) करने लगा। जब वह इसमें सफल नहीं हो सका तो भाग गया। युवक की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 20 जुलाई को बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सेंट्रल बैंक का एटीएम है। 19 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की नीयत से एटीएम में घुसा था। रुपए निकालने वह एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ (CG crime) करने लगा, लेकिन मशीन से वह रुपए नहीं निकाल पाया। इसके बाद वह वहां से चला गया।

सुबह रुपए निकालने एटीएम पहुंचे लोगों ने मशीन टूटा देख मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक मशीन में तोडफ़ोड़ करता दिखा। इसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाना में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान संजय सिंह उर्फ बबुआ (19) निवासी नावापारा चिरगा थाना लुन्ड्रा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड व अन्य सामान जब्त किया है। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
29 Oct 2024 12:33 pm
Published on:
21 Jul 2024 08:55 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से