अंबिकापुर

CG election 2025: अंबिकापुर निगम में 63.10, नपं लखनपुर में 82.80 तो सीतापुर में हुआ 81.54 प्रतिशत मतदान

CG election 2025: सरगुजा जिले के एक निगम व 2 नगर पंचायतों में मतदाताओं ने निभाया लोकतंत्र का फर्ज, अंबिकापुर में पिछले बार से 4 प्रतिशत कम हुई वोटिंग
3 min read
Feature image

अंबिकापुर. नगरीय निकाय निवार्चन (CG election 2025) के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र का फर्ज निभाया। अंबिकापुर नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 जबकि 48 वार्डों में 124 पार्षद प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। वहीं लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा 15 वार्डों में पार्षद के लिए 32 प्रत्याशी तथा सीतापुर नगर पंचायत में भी अध्यक्ष के 3 तथा 15 वार्डों के लिए 40 पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम में कैद हो गया। अंबिकापुर निगम में शाम 6 बजे तक 63.10 प्रतिशत, लखनपुर नपं में 82.80 प्रतिशत तथा सीतापुर में 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर निगम (CG election 2025) के मेयर पद के लिए भाजपा से मंजूषा भगत व कांगेस से डॉ. अजय तिर्की सहित 6 प्रत्याशी व 48 वार्ड के पार्षद के लिए 124 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए भाजपा से सावित्री साहू, कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल व निर्दलीय अनिशा गुप्ता तो सीतापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए भाजपा से अमृता पैकरा, कांग्रेस से प्रेमदान कुजूर व निर्दलीय गिरधारी राम भगत चुनाव मैदान में हैं।

नगर निगम अंबिकापुर व नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर (CG election 2025) के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरु होकर शाम 5 बजे तक हुआ। अंबिकापुर नगर निगम में मतदान का समय सीमा 5 बजे तक 63.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वहीं लखनपुर नगर पंचयत के लिए 82.80 व सीतापुर नगर पंचायत के लिए 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंबिकापुर नगर निगम के लिए वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष करीब 4 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

कलेक्टर पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान

कलेक्टर विलास भोसकर ने शासकीय प्राथमिक शाला पुलिस लाइन मतदान केंद्र क्रमांक 59 में पहुंचकर सपत्निक आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।

Collector with his wife

CG election 2025: महिला वोटरों में भी दिखा उत्साह

अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्ड के लिए 143 मतदान केन्द्र (CG election 2025) बनाए गए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरु हो गई थी। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई और मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। मतदान को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।

सास-बहू की जोड़ी ने निभाई जिम्मेदारी

शहर के मल्टीपरपज स्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 86 पर सास-बहू की जोड़ी ने एक साथ मतदान किया। 70 वर्षीय बेला देवी ने अपनी बहू अनिता कन्हैया के साथ मतदान (CG election 2025) कर अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाई।

Daughter-in-law and Mother-in-law

बेला देवी ने बताया कि वह पिछले कई दशकों से लगातार मतदान कर रही हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी बहू के साथ मिलकर लोकतंत्र के महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। हमें अपने वोट का सही उपयोग करना चाहिए ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सके।

उनकी बहू अनिता कन्हैया ने कहा कि मैं हमेशा से अपनी सास के साथ मतदान (CG election 2025) करने की प्रेरणा लेती हूं। उनका अनुभव और समर्पण मेरे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने ने कहा कि हमने मतदान कर समाज और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं।

Published on:
11 Feb 2025 09:07 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत