अंबिकापुर

CG murder case: भाभी को बनाकर रखा था पत्नी, फिर पत्थर से हत्या कर हो गया था फरार, 18 दिन बाद गिरफ्तार

CG murder case: छेरता त्यौहार में चावल नहीं लाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, घर से बाहर जाने के दौरान दे मारा था पत्थर, शराब के नशे में भी अक्सर करते थे झगड़ा
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 7:09 PM IST
CG murder case: भाभी को बनाकर रखा था पत्नी, फिर पत्थर से हत्या कर हो गया था फरार, 18 दिन बाद गिरफ्तार
Murder accused arrested

अंबिकापुर. शराब के नशे में पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या (CG murder case) करने वाले आरोपी को पुलिस ने 18 दिन बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल आरोपी ने अपनी भाभी को 3 माह से पत्नी बनाकर रखा था। 12 जनवरी की रात को छेरता में चावल नहीं लाने के विवाद पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। आरोपी के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी देवचंद्र दास की शादी मानकुंवर से हुई थी। 3 महीने पूर्व देवचंद्र के सौतेले छोटे भाई कुन्नी चौकी के गाम तेंदुघाट निवासी विष्णु दास के साथ भाग गई थी। फिर दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। विष्णु दास व मानकुंवर के बीच शराब के नशे में अक्सर विवाद (CG murder case) होता रहता था, इस पर विष्णु उसके साथ मारपीट भी करता था।

Wife murder

12 जनवरी की रात दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच छेरता त्यौहार में चावल नहीं लाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर मानकुंवर घर से बाहर जाने लगी। यह देख विष्णु दास ने उसका पीछा किया और पत्थर फेंक कर सिर पर प्रहार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसे उठाकर घर लाया। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने से उसकी मौत (CG murder case) हो गई थी। यह देख विष्णु दास फरार हो गया था।

CG murder case: छोटा भाई घर पहुंचा तो देखी लाश

13 जनवरी की सुबह विष्णु दास का छोटा भाई सिया दास झाड़ू लेने पहुंचा तो देखा कि मानकुंवर खून से लथपथ मृत पड़ी थी। इसकी सूचना उसने कुन्नी चौकी में दी थी। उसने बताया था कि उसके बड़े भाई विष्णु ने ही हत्या (CG murder case) की होगी। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने पत्थर से प्रहार कर पत्नी की हत्या (CG murder case) की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुन्नी सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह, आरक्षक राजेंद्र लकड़ा, गोविन्द टोप्पो, राजकुमार व मान सिंह शामिल रहे।

Updated on:
1 Feb 2025, 7:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत