अंबिकापुर

CG Murder News: अंबिकापुर के युवक-युवती की रायपुर में मिली लाश, भाजपा जिलाध्यक्ष की थी भतीजी, होटल में जमकर तोड़फोड़

CG Murder News: प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है मामला, युवती की होटल बेबीलोन में जबकि युवक की रेलवे पटरी पर मिली लाश, पुलिस ने दोनों का शव किया बरामद
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2024, 6:46 AM IST
CG Murder News: photos of Vani Goyal and Vishal Garg

CG Murder News: अंबिकापुर के युवक व युवती की लाश रायपुर में अलग-अलग जगह मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की लाश रायपुर स्थित एक होटल के कमरे में मिली। जबकि युवक की लाश डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पास रेलवे पटरी से जीआरपी ने बरामद की है। युवती की पहचान सूरजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की भतीजी के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह कुछ दिनों से लापता थी। उसकी गुमशुदगी परिजन ने रायपुर के संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। जबकि युवक भी रायपुर में कुछ दिनों से रह रहा था।


सूरजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की भतीजी वाणी गोयल (25) अपने परिवार के साथ अंबिकापुर में रहती थी। वह पिछले कुछ दिनों से रायपुर में रह रही थी। वहीं युवक विशाल गर्ग भी अंबिकापुर का रहने वाला था। वह भी कुछ दिनों से रायपुर में रह रहा था। इसी बीच वाणी गोयल अचानक लापता (CG love crime) हो गई थी।

उसके परिजन ने रायपुर में ही संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को जब होटल बेबीलोन पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश (Murder in Raipur hotel) मिली।

CG Murder News: विशाल गर्ग की मिली रेलवे पटरी पर लाश

वहीं युवक विशाल गर्ग की लाश डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पास रेलवे पटरी से जीआरपी ने बरामद की है। युवक की सिर कटी लाश अद्र्धनग्न अवस्था में थी।

जीआरपी ने घटनास्थल से मोबाइल, पर्स में कुछ पुराने बिल व करीब 1500 रुपए बरामद किया है। दोनों मामले मेें पुलिस जांच कर रही है। रायपुर पुलिस के अनुसार युवती व युवक के बीच प्रेम प्रसंग था।

होटल में तोड़-फोड़

युवती की लाश मिलने पर उसके परिजन ने होटल में जमकर तोड़ फोड़ की है। परिजन का कहना है कि युवती के मोबाइल का लोकेशन मिलने पर परिजन व पुलिस होटल बेबीलोन पहुंचे थे, लेकिन प्रबंधन ने होटल का रूम नहीं खोला था। रविवार की सुबह दोबारा पुलिस पहुंची हो होटल प्रबंधन द्वारा कमरे को खोला गया। यहां के कमरा नंबर 416 में युवती की लाश मिली।

Updated on:
9 Jul 2024, 6:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत