अंबिकापुर

CG murder news: घरेलू विवाद पर पति ने 3 बच्चों के सामने ही डंडे व रॉड से पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

CG murder news: बड़े बेटे ने मां की पिटाई होते देख दादा को दी सूचना, लेकिन रात होने की वजह से कोई नहीं आया, गंभीर हालत में रातभर पड़े रहने से हो गई मौत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
2 min read
CG murder news
Husband arrested in murder case

अंबिकापुर. CG murder news: 17 सितंबर की रात घरेलू विवाद पर बच्चों के सामने ही एक युवक ने डंडे व रॉड से पीट पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। रातभर वह शव के पास ही बैठा रहा। बड़े बेटे की सूचना पर भी दादा देखने नहीं पहुंचा। सुबह वह पहुंचा तो बहू मृत (CG murder news) पड़ी थी। फिर उसने थाने में जाकर वारदात की जानकारी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरताडांड़ निवासी रामसाय कोरवा (35) अपने माता-पिता से अलग पत्नी सावित्री व 3 बच्चों के साथ रहता था। 17 सितंबर को रामसाय शराब सेवन कर घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

Husband arrested in murder case

रात करीब 10 बजे रामसाय ने डंडा व रॉड से बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई (CG murder news) शुरु कर दी। यह देख बड़ा बेटा घर से निकला और मामले की जानकारी अपने दादा को दी। लेकिन रात होने के कारण कोई नहीं आया। इधर मारपीट से अचेत महिला पूरी रात घर में ही पड़ी रही। इससे उसकी मौत हो गई।

CG murder news: दूसरे दिन पहुंचा आरोपी का पिता

18 सितंबर की सुबह आरोपी का पिता उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि बहू मृत पड़ी हुई थी। वहीं उसका बेटा पास में बैठा था। पिता ने बेटे से पूछा तो बताया कि अक्सर वह मेरी बात नहीं मानती थी। इस लिए रात में दोनों के बीच विवाद हो गया था और गुस्से में डंडे व रॉड से पीट पीटकर उसकी हत्या (CG murder news) कर दी।

पिता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी आरोपी के पिता नेत राम ने बतौली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने गुरुवार को शव (CG murder news) का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दखिल कर दिया है।

Updated on:
19 Sept 2024 08:55 pm
Published on:
19 Sept 2024 08:55 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास