अंबिकापुर

CG News: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बड़ी राहत! भीषण गर्मी को देखते हुए समय में किया गया बदलाव, जानें…

CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
CG News: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बड़ी राहत! भीषण गर्मी को देखते हुए समय में किया गया बदलाव, जानें...

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि की संभावना है। जिसके चलते स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आंगनबाड़ी के बच्चे इस भीषण गर्मी में झूलस सकते हैं।

CG News: आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

वहीं इस झूलसने वाली गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार, 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7ः00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में केंद्रों का संचालन 6 घंटे की बजाय 4 घंटे ही संचालित रहेंगे। जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।

CG News: जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अतुल परिहार ने बताया कि ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पुनः 6 घंटे के लिए संचालित किए जाएंगे। नौनिहालों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परिवर्तन किए गए हैं।

Updated on:
27 Mar 2025 05:39 pm
Published on:
27 Mar 2025 05:39 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका

Ambikapur News: टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, 2 ने जज के बंगले में की थी चोरी