अंबिकापुर

CG road accident: सडक़ पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए बाइक सवार 2 दोस्त, एक की ऑन द स्पॉट तो दूसरे की हॉस्पिटल में मौत

CG road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर हुआ हादसा, घर लौटने के दौरान हुए हादसे का शिकार, पुलिस ने पीएम पश्चात परिजनों को सौंपा शव

2 min read

अंबिकापुर. CG road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो में बुधवार की देर शाम सडक़ पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार 2 युवा दोस्त टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। सडक़ हादसे (CG road accident) में युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


शहर से लगे ग्राम चिखलाडीह के गीदाबहर निवासी संजू पैंकरा पिता अनिरुद्ध सिंह 20 वर्ष व गांव का ही दोस्त अरुण बरवा बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे कल्याणपुर से ग्राम सकालो की ओर लौट रहे थे।

दोनों ग्राम सकालो स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सडक़ पर खड़े टै्रैक्टर से जा टकराए। हादसे (CG road accident) में सिर में गंभीर चोट लगने से संजू पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण बरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस-पास के लोगों द्वारा दोनों को मिशन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) पहुंचाया गया। मिशन अस्पताल में जांच पश्चात डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया।

इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत

इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अरुण बरवा ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Updated on:
21 Jun 2024 07:46 am
Published on:
20 Jun 2024 07:12 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

अगली खबर