25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interstate thieves gang arrested: वकील व पड़ोसी के सूने मकान से 5 लाख के गहने और नकद पार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Interstate thieves gang arrested: एक ही रात में दोनों घरों के ताले तोडक़र आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने चोरों के कब्जे से 5 लाख रुपए के पूरे जेवर व 2 हजार रुपए नकद किए बरामद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Jun 2024, 5:31 PM IST

Interstate thieves gang arrested

अंबिकापुर. Interstate thieves gang arrested: शहर के नवापारा स्थित वकील व उसके पड़ोसी के सूने मकान में 22-23 अप्रैल की रात धावा बोलकर चोरों ने 5 लाख रुपए के गहने व 45 हजार रुपए नकद पार कर दिए थे। इस दौरान अधिवक्ता शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव जबकि पड़ोसी जनेऊ संस्कार में शामिल होने रीवा गए थे। 24 अप्रैल को अधिवक्ता घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था और 2 लाख रुपए के जेवर गायब थे। वहीं शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के जीजा ने घर की जांच की तो करीब 3 लाख के जेवर व 45 हजार रुपए गायब थे। इस मामले में पुलिस ने मनेंद्रगढ़ व मध्यप्रदेश के कोतमा से अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के पूरे जेवर व 2 हजार रुपए नकद बरामद किया है।


गौरतलब है कि शहर के नवापारा निवासी कपिल देव प्रजापति पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने 24 अप्रैल को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 19 अप्रैल को शादी कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृहग्राम चमनपुर गए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे व बक्शे का ताला टूटा हुआ है।

वहीं बक्शे में रखे सोने का झुमका 1 जोड़ी, चेन 1 नग, अंगुठी 2 नग, मंगलसूत्र 2 नग, मांगटीका 1 नग, लटकन 2 नग, रिंग 2 नग, पोला कंगन 2 नग, मंगलसूत्र 01 नग, नाक पिन व चांदी की पायल 2 जोड़ी, पाजेब 1 जोड़ी बिछिया, बिछिया सिंगन 1 जोड़ी कुल 2 लाख रुपए के जेवर गायब थे।

इधर अधिवक्ता के पड़ोसी सुनील मिश्रा भी अपने परिवार समेत रीवा मध्यप्रदेश गए थे, शंकावश उन्होंने उनका घर देखा तो वहां का भी ताला टूटा था। सुनील मिश्रा के रिश्तेदार गांधीनगर निवासी राजीव द्विवेदी ने जब घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी व पेटी खुली हुई थी। (Theft in Ambikapur houses)

वहीं घर से 2 नग मंगलसूत्र, 1 नग लॉकेट, 1 नग झुमका 2 जोड़ी पायल एवं 45 हजार रुपए नकद गायब थे। इस मामले में पुलिस ने धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।

यह भी पढ़ें: वकील के घर हुई 7 लाख की चोरी, पड़ोसी के घर से भी 4 लाख के गहने व नकद ले उड़े थे चोर

कार से मिला चोरों का सुराग

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दो अज्ञात युवक मारूति जेन कार नंबर सीजी 16 बी-1160 से आते-जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने कार मालिक मो. शाहिद निवासी वार्ड नंबर 14 शारदा मंदिर मनेन्द्रगढ़ से पूछताछ की ता ेउसने 22 अप्रैल को अपने जीजा मो. साकिर के दोस्त राजा उर्फ सैफ अली को कोतमा जाने के लिए कार देना बताया।

फिर पुलिस ने मध्यप्रदेश के कोतमा स्थित वार्ड क्रमांक 1 सेंट जोंस विद्यालय के पास निवासी मो. साकिर 38 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने दोस्त कोतमा के फिल्टर टोला निवासी राजा उर्फ सैफ 28 वर्ष के साथ मिलकर 22 अप्रैल की रात अंबिकापुर के नवापारा स्थित दोनों घरों में चोरी की बात स्वीकार की। (Interstate thieves gang arrested)

यह भी पढ़ें: Theft in house: बेटे का इलाज कराने सपरिवार हैदराबाद गया था रिटायर्ड कर्मचारी, इधर घर से 3 लाख ले उड़े चोर

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

पुलिस ने आरोपियों के पास से अधिवक्ता कपिलदेव प्रजापति व सुनील मिश्रा के घर से चुराए गए 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व 4 हजार रुपए नकद बरामद किया है। बाकी के पैसे उन्होंने खर्च करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह व ऋषभ सिंह शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग