अंबिकापुर

CG road accident: बैंक से लौट रही महिला और छठ घाट जा रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, बेटे व भाई के साथ बाइक पर थे सवार

CG road accident: दो अलग-अलग सडक़ हादसे में महिला व युवक की चली गई जान, परिजनों में पसरा मातम, युवक के भाई ने पहुंचाया था अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 7:36 PM IST
CG road accident
Road accident

अंबिकापुर। दो अलग-अलग सडक़ हादसे (CG road accident) में बाइक सवार बुजुर्ग महिला व युवक की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे के साथ बैंक से घर लौट रही थी, जबकि युवक अपने सगे भाई के साथ छठ घाट जा रहा था। महिला बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जबकि दोनों भाई मवेशी से टकरा गए थे। दोनों ही घटनाओं में गंभीर रूप से घायल महिला व युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पहली घटना बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम अखोरा खुर्द निवासी रूखमे पति स्व. हरदेव गोड़ 84 वर्ष के साथ घटित हुई। 8 नवंबर को वह अपने पुत्र त्रिलोचन सांडिल्य के साथ बाइक से बरियों बैंक गई थी।

दोपहर लगभग 12.30 बजे वापस लौटते समय ग्राम पंचायत सिधमा में प्यारेलाल किराना दुकान के पास वह अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई। घायल अवस्था में उसे निजी वाहन से परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

CG road accident: मवेशी से टकराकर घायल हुए सगे भाई, एक की मौत

दूसरी घटना में लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डडगांव, गम्होरीपारा निवासी जितेन्द्र नागेश पिता सालिक नागेश अपने बड़े भाई करन नागेश के साथ 7 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे बाइक से घुनघुट्टा में छठ पर्व देखने निकले थे। बाइक जितेंद्र चला रहा था। इसी बीच दोनों भाई मवेशी से ग्राम बुलगा मुख्य मार्ग पर टकराकर गिर गए।

हादसे में जितेन्द्र को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में मामूली रूप से घायल भाई उसे लुण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जितेन्द्र को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां 8 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Updated on:
9 Nov 2024, 7:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत