10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Latest crime news: कोर्ट में पेशी के बाद बलात्कार के आरोपी के घर गई थी युवती, 2 दिन बाद कुएं में मिली लाश, सोशल मीडिया पर लिखी ये बातें…

Latest crime news: घरवालों ने 2 दिन पूर्व उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जिस लडक़े पर युवती ने लगाया था बलात्कार का आरोप, वह कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आया था जेल से बाहर

2 min read
Google source verification
Latest crime news

Demo pic

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के ओबरी में शुक्रवार की दोपहर एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के परिजनों ने 2 दिन पूर्व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। सूत्रों के अनुसार युवती ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में युवक जेल में बंद (Latest crime news) था। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर बाहर आया था। गायब होने के एक दिन पूर्व ही दोनों की कोर्ट में पेशी थी। इसके बाद युवती आरोपी के घर गई थी। इसी बीच उसकी लाश मिली। युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से आरोपी व उसके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

बलरामपुर जिले के ग्राम ओबरी निवासी 21 वर्षीय एक युवती 2 दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बलरामपुर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस गुम इंसान का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर उसकी लाश गांव के ही कुएं में मिली। सूचना पर पुलिस ने युवती का शव (Latest crime news) बाहर निकलवाया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: Breaking news: Video: गुरु घासीदास नेशनल पार्क में मिला टाइगर का शव, मचा हडक़ंप, पहुंची फॉरेस्ट की टीम

बलात्कार का लगाया था आरोप

सूत्रों के अनुसार युवती ने अपने गांव से लगे ग्राम जतरो निवासी सोनू सिंह 22 वर्ष पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पूर्व ही युवक जेल से जमानत पर बाहर आया था। युवती की गुमशुदगी से 1 दिन पूर्व ही सोनू सिंह व युवती पेशी पर कोर्ट गए थे।

यह भी पढ़ें:Obscene statement: हिंदू धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, मचा बवाल, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज

Latest crime news: आरोपी के घर गई थी युवती

सूत्र बताते हैं कि पेशी से लौटने के बाद उसी रात युवती अपने घर से सोनू सिंह के घर जाने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। इधर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर उसकी लाश कुएं में मिली।

सोशल मीडिया पर लिखी मौत की वजह

सूत्रों के अनुसार युवती ने 2 दिन पूर्व ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था कि मैं मरने (Latest crime news) जा रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार सोनू सिंह व उसका भाई हैं। इधर पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 108 के तहत जेल भेज दिया है।