अंबिकापुर

CG snake bite: जहरीले सांप के डसने से 2 युवक व महिला समेत 3 की मौत, जमीन पर सोना पड़ रहा भारी

CG snake bite: बलरामपुर जिले के अलग-अलग इलाके में हुई सर्पदंश की घटना में 3 लोगों की चली गई जान, जमीन पर सोने के दौरान हुई घटनाएं
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2024, 7:58 AM IST
CG snake bite

अंबिकापुर/कुसमी. CG snake bite: बलरामपुर जिले के अलग-अलग इलाके में जहरीले सांप के डसने से 2 युवकों व एक महिला की मौत हो गई। तीनों ही घटना जमीन पर सोने के दौरान हुई। पहली घटना चांदो थाना क्षेत्र के मड़वा, दूसरी वाड्रफनगर के ग्राम पशुपतिपुर तथा तीसरी घटना कुसमी इलाके के सामरीपाठ के कुदाग क्षेत्र में हुई। परिजनों द्वारा सर्पदंश (CG snake bite) पीडि़तों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।


बलरामपुर जिला के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा का बुधेश्वर पिता अमित नगेसिया 35 वर्ष, बुधवार को अपनी पत्नी के साथ जमीन पर सोया था। गुरूवार की सुबह उठने पर वह पत्नी को पूरे शरीर में दर्द होने और सांस लेने में हो रही दिक्कत की जानकारी दी।

परिजन उसे बलरामपुर जिला अस्पताल ले गए। यहां से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे यहां उसकी मौत हो गई। सर्पदंश (CG snake bite) से मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

करैत सांप के डसने से मौत

दूसरी घटना में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पशुपतिपुर निवासी रामसुंदर कोरवा पिता गणेश कोरवा 27 वर्ष की सर्पदंश (CG snake bite) से मौत हो गई। मृतक गुरूवार की रात को जमीन पर अकेले सोया था। देर रात लगभग 2 बजे उसे करैत सांप डस लिया। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। उन्होंने रोशनी करके देखा तो करैत सांप था।

युवक को वाड्रफनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

जमीन पर सो रही वृद्धा को डंडा करैत सांप ने डसा

इधर सामरी पाठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदाग के बालापनी निवासी छलंगी नागेशिया उम्र 60 वर्ष बुधवार की रात पति व नाती के साथ जमीन में सो रही थी। इस बीच गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे उसे बाएं पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ तो उसकी नींद खुली, फिर पति ने जब टार्च जलाकर देखा तो एक बड़े आकार का डंडा करैत सांप दिखा।

फिर परिवार के सदस्यों ने सांप को मार डाला। इधर छलंगी नगेशिया की हालत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन गांव में वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। वाहन मिल तो रहा था, लेकिन चालक नहीं थे।

काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप वाहन मिली जिसमें छलंगी को लेकर परिजन दिन के करीब 12 बजे कुसमी अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Updated on:
5 Jul 2024, 7:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत