6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG snake bite: जहरीले सांप के डसने से 2 सगी बहनों की मौत, जमीन पर सोने के दौरान हुई घटना

CG snake bite: सुबह नींद खुली तो दोनों करने लगीं उल्टियां, दोनों को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, दो बेटियों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Jun 2024, 7:46 AM IST

CG snake bite

अंबिकापुर. CG snake bite: सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर में सर्पदंश (CG snake bite) से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों 25 जून की रात जमीन पर सोयी हुई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। तबियत बिगडऩे पर दोनों को सुबह वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, यहां पहुंचते तक उसकी भी मौत हो गई। 2 बेटियों की मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर निवासी संजना पिता मोती अगरिया उम्र 14 वर्ष 25 जून की रात को अपनी बहन सुमन के साथ घर में ही जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी।

इस दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों बहनों को डस लिया था। रात में उन्हें सांप के डसने (CG snake bite) का अहसास नहीं हुआ लेकिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों उल्टियां करने लगीं।

दोनों की हालत एक साथ खराब होने पर परिजन ने उनके शरीर की जांच की ता ेसांप डसने के निशान मिले। इसके बाद दोनों को तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Video: शादी समारोह से लौटे परिवार को सांप ने डसा, मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

अंबिकापुर लाते रास्ते में ही मौत

इधर संजना की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे अंबिकापुर लाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। संभवत: उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी। 2 सगी बहनों की मौत से परिजन सदमे में हैं।