25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interstate thieves gang: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी कर गला देते थे जेवर, डेढ़ लाख का सोना जब्त

Interstate thieves gang: मध्यप्रदेश का है आरोपी, एक आरोपी पूर्व में ही हो चुका है गिरफ्तार, अंबिकापुर, राजपुर समेत कई जिलों में चोरी की वारदातों को दे चुका है अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Jun 2024, 7:54 AM IST

Interstate thieves gang

राजपुर. Interstate thieves gang: बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर को गलाकर रखा गया डेढ़ लाख का सोना जब्त किया है। गिरोह के एक अन्य सदस्य को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह द्वारा अंबिकापुर, राजपुर समेत कई जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। अंबिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने नवापारा में अधिवक्ता व उसके पड़ोसी के घर से चोरी के मामले में दोनों को 5 दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।


राजपुर के महुआपारा निवासी त्रिभुवन सिन्हा के घर से कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी।

इसी बीच पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 सेंट जोसेफ स्कूल केपास निवासी मो. साकिर पिता मो. नासिर 38 वर्ष (Interstate thieves gang) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथ फिल्टर टोला कोतमा निवासी सैफ अली पिता मो. हुसैन 28 वर्ष के साथ चोरी की बात स्वीकार की थी।

पुलिस ने आरोपी साकिर को जेल भेज दिया था, जबकि सैफ अली (Interstate thieves gang) की खोजबीन जारी थी। इसी बीच पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: CG murder: लेट घर आने पर छोटे भाई को लगाई डांट, थप्पड़ भी मारा, गुस्से में बड़े भाई की तलवार मारकर हत्या

डेढ़ लाख का गलाया सोना जब्त

आरोपी सैफ अली (Interstate thieves gang) के पास से पुलिस ने 22.600 ग्राम कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए का गलाया हुआ सोना जब्त किया है। आरोपी ने बताया कि चोरी के जेवर को वे गला देते थे। उसने यह भी बताया कि साकिर के रिश्तेदार की मारुति कार से वे चोरी करने आए थे।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, एसआई दिनेश राजवाडे, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, नन्हेश्वर, नरेन्द्र कश्यप तथा सायबर सेल बलरामपुर से मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राजकमल सैनी, राजकिशोर व हरी डनसेना पैकरा शामिल रहे।