अंबिकापुर

Video में देखें- मनोज तिवारी ने राहुल गांधी की कैसे की मिमिक्री, कहा- कहते हैं मेरा तो पकिटवे फटा है

कहा- 5-5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर सभा में दिखाते फिरते हैं कुर्ते की फटी जेब
less than 1 minute read
Manoj Tiwari in Ambikapur
Manoj Tiwari

अंबिकापुर. भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने कलाकेंद्र मैदान में आयोजित चुनावी सभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने जहां सभा में मौजूद लोगों का गाना गाकर मनोरंजन किया, वहीं राहुल गांधी की मिमिक्री भी की। यह देख वहां मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए।


उन्होंने कहा कि एक दिन मैं उनसे एक रेस्टोरेंट में मिला। वे न तो नमस्ते करते हैं और न लेते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की मिमीक्री करते हुए संसद की बात भी बताई। उन्होंने कहा कि एक दिन संसद में मैंने उन्हें नमस्ते किया तो हाथ ऊपर करते हुए निकल गए।

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में वे टी-शर्ट और जींस पहने मिले लेकिन चुनावी सभा में वे सफेद कुर्ता पहन कर आ जाते हैं और फटा जेब दिखाकर कहते हैं कि मेरी तो जेब भी फटी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भीतर कुछ और तथा बाहर कुछ और है।

अरे, जिसने 5-5 हजार करोड़ रुपए के घोटाले किए हों उसके पास कुर्ते सिलवाने के पैसे नहीं है। ऐसे लोगों को नेतृत्व करने का अधिकार नहीं है। हम तो हर जगह इसी ड्रेस में मिलेंगे।

कुर्ता-पायजामा और कंधे पर गमछा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीयत ही साफ नहीं है। नीयत साफ तो रमन सिंह की है, नरेंद्र मोदी की है।

Published on:
11 Nov 2018 07:16 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या