19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने डॉ.रमन सिंह ने जनता से मांगा आशीर्वाद

आईबी ग्रुप की सभा में मुख्यमंत्री ने किया संबोधन

2 min read
Google source verification
system

आईबी ग्रुप ने किया दीपावली मिलन का आयोजन

राजनांदगांव. जनता का विकास और उनका भाजपा सरकार पर विश्वास से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। राजनांदगांव की जनता ने मुझे पहले विधायक बनाया, तब मैं मुख्यमंत्री बना, इसके लिए उन्होंने जनता का आभार जताया और कहा कि इस बार भी राजनांदगांव सीट पर प्रत्याशी बनकर आपके गांव आपका मतदान के रूप में आशीर्वाद लेने आया हूं।

अटल जी व मोदी जी के राज में हुआ बेहतर विकास
राजनांदगांव विधानसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह शनिवार दोपहर ग्राम इंदामारा में आईबी ग्रुप के प्लांट में विशाल सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इंदामारा आने पर आप सभी से मिलने का अवसर मिलता है। इस मुलाकात से खुशी मिलती है। अटलजी और पीएम मोदी जी के राज में बेहतर विकास हुआ है। भाजपा की नीति और नियत दोनों साफ है और तभी जनता के सामने बेहतर ढंग से विकास है। उन्होंने इसी दौरान राज्य सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। उन्होंने बताया कि अब स्मार्ट कार्ड से इलाज की राशि 50 हजार से एक लाख की जाएगी। वहीं बीपीएल समूह को इलाज के लिए 5 लाख तक की सुविधा मिलेगी। कृषि एवं व्यापार से रिटायर्ड होने वाले बुजुर्गों को एक हजार पेंशन दी जाएगी। लाडली नोनी योजना में मिलने वाली राशि एक लाख को 2 लाख रुपए किया जाएगा।

आईबी गु्रप की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आईबी ग्रुप और वहां एमडी बहादुर अली की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि पर आधारित इस ग्रुप ने हजारों को रोजगार दिया है। डेयरी, पोल्ट्री फार्म, अंडा, सोयाबीन, मक्का जैसी सफेद उपज किसानों से लिया जाता है। इस ग्रुप ने काला नहीं हमेशा सफेद काम किया।

सीएम ने दिया था आईडिया
आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने कहा कि सालों पहले डॉ. रमन सिंह ने इस प्लांट का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि काम के बदले वेतन के अलावा आप श्रमिकों को लोन की सुविधा प्रदान करें, जो श्रमिक किस्तों में वापस जमा कर सकते हैं, इससे श्रमिक बाहरी कर्ज और मनमाने ब्याज से बचेंगे। रुपया डूबने के रिस्क के बाद भी इसी आईडिया को आईबी ग्रुप ने अमल किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार में इंदामारा में बिजली, पानी, रोड सब बनकर तैयार है, विकास आपके सामने है।

कच्छ गुर्जर समाज के दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे सीएम
राजनांदगांव. छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल कच्छ गुर्जर समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचकर समाज के बंधुओं एवं माता-बहनों को दीप पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्हानें अपने उद्बोधन में कच्छ गुर्जर समाज को अनुशासित व शिक्षित समाज की संज्ञा देते हुए समाज की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समाज के अध्यक्ष मुकेश राठोर व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल परमार नें मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का पुष्प् हार से स्वागत किया इस दौरान सुरेश एच. लाल, त्रिगुण टांक सहित समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।